एक्सप्लोरर

विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी ने जेटली के घर जाकर दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिल कर ढांढस बंधाया

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था. जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे, नौ अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अरुण जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था.

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने अरुण जेटली के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. जेटली के निधन के दौरान प्रधानमंत्री तीन देशों के दौरे पर थे, पीएम मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और बेटे रोहन जेटली से फोन पर बात की थी. इस बातचीत के दौरान ही संगीता जेटली से पीएम मोदी से अपना दौरा जारी रखने के लिए कहा था. पीएम मोदी से पहले गृहमंत्री अमित शाह भी जेटली के घर पहुंचे थे. पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी.

इससे पहले बहरीन में भारतीय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि आज मेरा दोस्त अरुण चला गया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''एक तरफ बहरीन उत्साह और उमंग से भरा हुआ है. देश कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मना रहा है. उसी वक्त मैं अपने भीतर गहरा शोक, गहरा दर्द दबाकर आपके बीच खड़ा हूं. विद्यार्थी काल से जिस दोस्त के साथ मिलकर चले, राजनीतिक यात्रा साथ-साथ चली. हर पल एक दूसरे के साथ जुड़े रहना, साथ मिलकर सपनों को सजाना, सपनों को निभाना, ऐसा लंबा सफर जिस दोस्त के साथ तय किया, वह भारत का पूर्व रक्षामंत्री, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली आज ही अपना देह छोड़ दिया.'' मोदी ने भाजपा में उनके योगदान को भी याद किया.

पीएम ने आगे कहा, ''मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं कि मैं इतना दूर यहां बैठा हूं और मेरा दोस्त चला गया. एक भारी व्यथा दुख के साथ. ये अगस्त महीना...कुछ दिन पहले हमारी पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा जी चलीं गईं. आज मेरा दोस्त अरुण चला गया. मेरे सामने दुविधा का पल है. एक तरफ कर्तव्य भाव से बंधा हूं, दूसरी तरफ दोस्ती का सिलसिला भावनाओं से भरा हुआ है. मैं आज बहरीन की धरती से भाई अरुण को नमन करता हूं. इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवारवालों को शक्ति दें, मैं इसकी कामना करता हूं.''

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधर हो गया था. जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे, नौ अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अरुण जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था. उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए अनेक ऐसे फैसले लिए जिसे देश के इतिहास में सालों तक याद किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget