एक्सप्लोरर

PM Modi Mohali Tour: पीएम मोदी 24 अगस्त को जाएंगे मोहाली, पंजाब पुलिस ने टाइट की सिक्योरिटी

PM Modi Security: इसी साल पंजाब में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी जिसकी वजह से उका काफिला 15-20 मिनट तक फिरोजपुर मोगा हाइवे पर रुका रहा.

PM Modi Mohali Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 24 अगस्त को मोहाली के दौरे पर रहेंगे.  पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने पीएम नरेंद्र मोदी की मोहाली यात्रा (Mohali Visit) के मद्देनजर रविवार को सुरक्षा कड़ी (tightens security) कर दी और वाहनों की जांच तेज़ कर दी. प्रधानमंत्री मोहाली के मुल्लांपुर में 24 अगस्त को होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (Bhabha Cancer Center and Research Center) का उद्घाटन करेंगे.

गाड़ियों की जांच के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एचएस मान ने कहा, 'प्रधानमंत्री की 24 अगस्त की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत हम विशेष अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत गाड़ियों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है.' उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, जिले में अन्य सार्वजनिक स्थानों पर औचक जांच भी की जा रही है.' सार्वजनिक वाहनों और सीमा से जिले में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की जांच के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा, 'राज्य सीमा पर गाड़ियों की जांच की जा रही है और असामाजिक तत्वों को काबू में रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है.' चंडीगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है और रविवार को सेक्टर 43 एवं सेक्टर 17 में अंतरराज्यीय बस टर्मिनस पर बसों आदि की व्यापक जांच की गई.

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई थी चूक

इसके पहले पंजाब में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी जिसकी वजह से उका काफिला 15-20 मिनट तक फिरोजपुर मोगा हाइवे पर रुका रहा. तब पीएम मोदी की सुरक्षा टीम और खुफिया जांच एजेंसियों ने बताया कि पीएम का जाना खतरनाक हो सकता है. इसके बाद पीएम मोदी का काफिला वहीं से वापस लौट गया था और पीएम मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी  पर निशाना साधते हुए कहा था कि अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट तक जिंदा लौट आया. 

शॉपिंग मॉल और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कड़ी सुरक्षा

अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य हिस्सों में भी गाड़ियों की जांच की जा रही है. उनके मुताबिक, शॉपिंग मॉल (Shoping Mall) समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था (Security) कड़ी कर दी गई है. होमी भाभा कैंसर अस्पताल (Cancer Hospital) एवं अनुसंधान केंद्र (Research Cente) में 300 बिस्तर होंगे और यह फिलहाल आंशिक रूप से खुला हुआ है. पंजाब के मुख्य सचिव वी के जांजुआ ने मंगलवार को कार्यस्थल का दौरा किया था और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की थी.

यह भी पढ़ेंः 

SCO Summit 2022: जिनपिंग- पीएम मोदी और पुतिन होंगे एक मंच पर, पहली बार शामिल होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री 

Defence News: डिफेंस सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान- अब हम आयातक से बड़े निर्यातक बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget