एक्सप्लोरर

'आतंक के खिलाफ भारत ने खींच दी लक्ष्मण रेखा', आदमपुर एयरबेस से PM मोदी की PAK को सख्त चेतावनी; पढ़ें बड़ी बातें

Operation Sindoor: आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते देते हुए उसके झूठ को बेनकाब कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है.

PM Modi Visit Adampur Airbase: पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने आतंकी को बढ़ावा देने को लेकर पाकिस्तान की पोल खोल दी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता की जय केवल नारा नहीं है, बल्कि हमारे सैनिकों का राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का संकल्प है.

आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी की बड़ी बातें

1. आदमपुर एयरबेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब हमारी बहनों, बेटियों का सिंदूर छीना गया तब हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वो कायरों के तरह छिपकर आए थे, लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है. आपने (एयरफोर्स) उन्हें सामने से हमला करके मारा है. आपने आतंक के तमाम ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. 9 ठिकाने नष्ट किए गए और 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा वो तबाही है."

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम स्पष्ट है. अब फिर कोई आतंकवादी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा. अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है."

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपके पराक्रम के वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है. इस ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा. आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है. ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है. ये भारत की नीति, नियत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है."

5. आदमपुर एयरबेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत की वायु सेना अब सिर्फ हथियारों से ही नहीं, बल्कि डेटा और ड्रोन से भी दुश्मन को छकाने में माहिर हो गई है. पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है, अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाया तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे, ये जवाब अपनी शर्तों पर और अपने तरीके से देंगे."

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए, बल्कि उनके नापाक इरादे और उनके दुस्साहस दोनों की हार हुई है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ-साथ हमारे अनेक एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पाक के नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए हैं."

7. पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया हथियारों की तारीफ की. उन्होंने कहा, "कौशल दिखलाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में. निर्भीक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में. ये पंक्तियां महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर लिखी गई थी, लेकिन ये पंक्तियां आज के आधुनिक भारतीय हथियारों पर भी फिट बैठती हैं."

8. पीएम मोदी ने कहा, "जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी. आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें. हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे. हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं दें."

9. पीएम मोदी ने कहा, "भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोबिंद सिंह जी भी धरती है. गुरु गोबिंद सिंह जी ने कहा था- सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं. अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है. इसीलिए जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया."

10. पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है. आपके पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है. इस पूरे ऑपेरशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा. हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही. आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget