एक्सप्लोरर

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी और सीएम धामी में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें ये तस्वीरें

Uttarakhand News: पीएम मोदी जब-जब उत्तराखंड आए उन्होंने अपने संबोधन में युवा, ऊर्जावान, विकास के लिए समर्पित जैसे शब्दों से पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की.

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (21 अक्टूबर) को उत्तराखंड के दौरे पर रहे. इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ में पूजा अर्चना की. पीएम ने उत्तराखंड में चारधाम में से एक बद्रीनाथ में मास्टर प्लान का अवलोकन भी किया. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भी उनके साथ रहे और दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक थी. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि एक बेहद गंभीर, सरल, सहज और सौम्य नेता की है, लेकिन जब वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ होते हैं तो दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों नेताओं के बीच अपनेपन का एक खास रिश्ता है. पीएम मोदी जब भी उत्तराखंड आए उन्होंने सार्वजनिक मंच से सीएम धामी को खूब दुलार और आशीर्वाद दिया. 

सीएम के बयान पर लगाई मुहर

अबकी बार तो माणा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीएम पुष्कर सिंह धामी के उस कथन पर मुहर लगा दी जिसमें सीमांत गांव को ‘अंतिम’ के बजाए ‘पहला’ गांव कहा था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण बेहद नपा तुला और धारा प्रवाह होता है. शब्दों की तुकबंदी से वह अपनी बात सीधे जनता के मन तक पहुंचा देते हैं. 


PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी और सीएम धामी में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें ये तस्वीरें

इस बार उन्होंने ‘रेल, रोड़, रोपवे और रोजगार’ की बात कहकर ये संदेश दिया कि उत्तराखंड में अवस्थापना विकास की जो नींव रखी जा रही है, उससे यहां रोजगार का सृजन करना उसके मूल में है. ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब पीएम मोदी अपने से पूर्व वक्त की बात को आत्मसात करते हैं. माणा में पीएम मोदी ने कहा कि मैं पुष्कर सिंह धामी की बात से सहमत हूं कि बॉर्डर विलेज को अंतिम नहीं बल्कि देश का पहला गांव कहा जाना चाहिए. 

पीएम ने मुख्यमंत्री की तारीफ की

दरअसल, पीएम मोदी जब भी उत्तराखंड आए उन्होंने अपने संबोधन में युवा, ऊर्जावान, विकास के लिए समर्पित जैसे शब्दों से पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की. इस बार पीएम ने कहा धामी ऐसे युवा नेता हैं जिनके चेहरे पर हमेशा स्वीत रहता है. उनकी इन बातों से स्पष्ट है कि मोदी और धामी के रिश्तों में गजब का सामंजस्य है और नए उत्तराखंड और नए भारत के निर्माण के लिए दोनों साथ-साथ कदमताल करने के लिए तैयार हैं.  


PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी और सीएम धामी में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें ये तस्वीरें

सीएम ने भी रखी अपनी बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज अपने भाषण के दौरान जोश में नजर आए. प्रधानमंत्री मोदी के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपनी हर बात रखी. सीएम धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह समाज के हर तबके को साथ लेकर प्रदेश का विकास कर रही है. उनकी सरकार का आगे का रोड मैप क्या है और केंद्र सरकार से उन्हें क्या अपेक्षा है. लगे हाथ प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने भी उत्तराखंड के विकास के लिए हर संभव योगदान का ठोस आश्वासन देवभूमि की जनता को दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Badrinath : चीन सीमा से सटे माणा गांव को लेकर PM Modi ने साझा की अपनी पुरानी यादें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget