एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: आज अमेरिका रवाना होंगे पीएम मोदी, UN में योग से लेकर जो बाइडेन के साथ डिनर तक...क्या कुछ है खास? बड़ी बातें

PM Modi in US: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन 22 जून को पीएम मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. पीएम कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi US Visit Full Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (20 जून) को अमेरिका (America) की महत्वपूर्ण यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम की इस यात्रा के बारे में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार (19 जून) को कहा कि ये यात्रा दोनों देशों के संबंधों को लेकर मील का पत्थर है. जिसमें दोनों पक्षों के बीच रक्षा सह उत्पादन, सह विकास में करीबी सहयोग के लिए रक्षा औद्योगिक सहयोग का खाका पेश होने सहित कई अहम क्षेत्रों में सहयोग के ठोस परिणाम सामने आने की उम्मीद है. जानिए पीएम मोदी (PM Modi) के अमेरिका के दौरे से जुड़ी बड़ी बातें. 

1. अपनी यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी संसद के सदस्य, विचारक और सभी क्षेत्रों के लोग मेरी आगामी यूएसए यात्रा पर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं. मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं. इस तरह का समर्थन भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई को रेखांकित करता है. 

2. पीएम नरेंद्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं. इस दौरान वह दोनों देशों के साथ पहले से ही मजबूत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा करेंगे. विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री की वाशिंगटन की राजकीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम भारत और अमेरिका के बीच मजबूत प्रौद्योगिकी गठजोड़ बनाना और आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाना है.

3. क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच रक्षा सह उत्पादन और सह-विकास से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा हो सकती है. दोनों देशों के, औद्योगिक आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े संबंध किस प्रकार से एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं, यह बात महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम प्रौद्योगिकी से जुड़ा है और इसमें दूरसंचार क्षेत्र, अंतरिक्ष क्षेत्र, विनिर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं. 

4. राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच चर्चा के मुद्दों के बारे में एक सवाल के जवाब में क्वात्रा ने कहा कि हम यहां से चर्चा का एजेंडा तय नहीं कर सकते, लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दे दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान आयेंगे. दोनों नेता रूस यूक्रेन संघर्ष, हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, क्षेत्र में चीन के आक्रामक रुख सहित साझा हितों से जुड़े अन्य क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. 

5. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू होगी, जहां वह 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था.

6. योग दिवस समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा और वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात करेंगे. राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन 22 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. ये दूसरा मौका होगा जब प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने इससे पहले 2016 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था. 

7. पीएम मोदी 23 जून को कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), प्रोफेशनल्स और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे. वह भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 23 जून को पीएम के सम्मान में आयोजित दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन के प्रतिष्ठित ‘रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर’ में 23 जून को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय-प्रवासियों को संबोधित करेंगे. 

8. अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण पड़ाव है और दोनों देशों के करीब आने का अहम प्रतीक है.  सीनेटर और रिपब्लिकन नेता टोड यंग ने पीटीआई से कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा महत्वपूर्ण बिंदु है. कांग्रेस सदस्य जुआन किस्कोमनि ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वह पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत करते हैं. मोदी ने अपने नेतृत्व के लिए और अमेरिका-भारत के बीच इस महत्वपूर्ण रिश्ते पर अडिग तरीके से काम के लिए दोनों देशों का सम्मान अर्जित किया है.

 9. प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे. पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं. अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी और उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की मिस्र की पहली यात्रा होगी.

10. प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों और मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे. साथ ही उनका अल हाकिम मस्जिद भी जाने का कार्यक्रम है. पीएम 'इंडिया यूनिट' के साथ भी संवाद करेंगे जिसका गठन मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा से लौटने के बाद मार्च में किया था. इस यूनिट में कई उच्चस्तरीय मंत्री शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान कुछ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Eid-ul-Adha 2023: माह ए जिलहिज्ज का दिखा चांद, अब इस तारीख को मनाई जाएगी बकरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget