एक्सप्लोरर

ओपिनियन पोल: अभी चुनाव हुए तो NDA को 360 सीटें और UPA को 60 सीटें

नई दिल्ली: अगर अभी आम चुनाव हुए तो मोदी सरकार पर इसका क्या असर पड़ेगा? इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स के ओपिनियन पोल मुताबिक नोटबंदी के बावजूद मोदी सरकार की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है और NDA को 360 सीटों पर जीत मिल सकती है.

सर्वे की खास बात ये है कि लोकप्रियता के पैमाने पर पीएम मोदी अब भी जनता की पहली पसंद हैं. 65 फीसदी अवाम ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे बेहतर चेहरा बताया.

कैसा है मोदी सरकार का जादू?

नोटबंदी के फैसले के बाद हुए इस सर्वे में मोदी सरकार की लोकप्रियता कायम है. इस सर्वे के मुताबिक अगर मौजूदा हालात में आम चुनाव हुए तो एनडीए को 360 सीटें मिलेंगी. इसमें खास बात ये है कि 305 सीटें अकेले बीजेपी की झोली में जा सकती हैं. इसके साथ ही यूपीए को 60 सीटें, जबकि अन्य को 123 सीटें मिलने का अनुमान है.

किसको कितने फीसदी वोट मिलेंगे? 

सर्वे के मुताबिक एनडीए को 42 फीसदी वोट मिलेंगे, वहीं यूपीए को 25 फीसदी, जबकि अन्य की झोली में 33 फीदसी वोट जा सकते हैं.

कैसी है मोदी की लोकप्रियता?

इस सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता अब भी कायम है. 65 फीसदी लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अपना सबसे पसंदीदा उम्मीदवार माना. राहुल गांधी को महज़ 10 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है तो 4 फीसदी लोग सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं.

क्या है नोटबंदी पर जनता की राय?

इस सर्वे में लोगों ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की सराहना की है. सर्वे में शामिल 45 फीसदी लोगों की राय है कि इससे कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, जबकि 35 फीसदी का मानना है कि ये कदम अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है. इस तरह 80 फीसद लोगों ने प्रधानमंत्री के इस फैसले के पक्ष में अपना मत रखा.

क्या कहता है ABP का सर्व?

इससे पहले ABP न्यूज़ के पोल में यूपी में सपा और बीजेपी में करीबी टक्कर है. एसपी को 141-151, बीजेपी और गठबंधन को 129-139, बीएसपी 93-103 और कांग्रेस को 13-19 सीटें मिलने की संभावनाएं हैं.

क्या है लोकसभा में आज की स्थिति?

इस वक़्त एनडीए में कुल 44 दल शामिल हैं और इस तरह लोकसभा में उसके 339 सांसद हैं, जिसमें 282 सांसद बीजेपी के हैं. यूपीए में दस दल शामिल हैं और उनके कुल सांसदों की संख्या 48 है, जिसमें कांग्रेस के 44 सांसद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
Xप्लेन: पहले CJP और अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?
पहले CJP, अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget