एक्सप्लोरर

दूसरे कार्यकाल में PM मोदी का पहला विदेशी दौरा, 8-9 जून को मालदीव और श्रीलंका जाएंगे

ईस्टर बम हमले के बाद हो रही इस यात्रा के जरिये मोदी श्रीलंका के साथ एकजुटता का संदेश देंगे. सत्ता में दोबारा आने के बाद मोदी पहली बार मालदीव की द्विपक्षीय यात्रा भी करने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से नौ जून तक मालदीव और श्रीलंका की यात्रा करेंगे. यह यात्रा मोदी द्वारा पड़ोसी देशों को दी जा रही प्राथमिकता को दिखाता है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी. सत्ता में दोबारा आने के बाद मोदी पहली बार मालदीव की द्विपक्षीय यात्रा करने जा रहे हैं. विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि मोदी नौ जून को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे. ईस्टर बम हमले के बाद हो रही इस यात्रा के जरिये मोदी श्रीलंका के साथ एकजुटता का संदेश देंगे.

मोदी की मालदीव यात्रा के बारे में गोखले ने कहा कि 2011 के बाद प्रधानमंत्री स्तर की यह पहली मालदीव यात्रा होगी और इस दौरान दोनों ही पक्षों का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत करना है. हालांकि प्रधानमंत्री ने पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन वह पूर्ण रूप से द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी.

भारत और मालदीव के संबंधों में उस समय गिरावट आ गई थी जब तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने पिछले साल पांच फरवरी को अपने देश में आपातकाल लगा दिया था. हालांकि सोलिह के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य रूप से बहाल हो गये. इस यात्रा के दौरान मोदी मालदीव की संसद को भी संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि सोलिह ने भारत से आग्रह किया था कि वह उनकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने में मदद करें और इस संबंध में बीसीसीआई का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने इस देश का दौरा भी कर चुका है.

गोखले ने बताया कि मोदी नौ जून को श्रीलंका की यात्रा करेंगे और ईस्टर हमले के बाद पहली बार कोई विदेशी नेता श्रीलंका की यात्रा पर होगा. विदेश सचिव ने कहा कि मोदी एकजुटता के स्पष्ट संदेश के साथ श्रीलंका जा रहे हैं और वह इस बात का भी संकेत देंगे कि इस हादसे से उबरने में श्रीलंका की सरकार पर उनका पूरा भरोसा है. श्रीलंका में 21 अप्रैल को गिरजाघरों और होटलों में हुए हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विपक्षी नेताओं सहित कई अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे.

तेलंगाना: केसीआर ने गलत तरीके से कमाए पैसे से विधायकों को खरीदा- कांग्रेस

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget