एक्सप्लोरर

करीब 16 महीने बाद विदेश यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, कोरोना संकट के बाद पहला विदेशी दौरा

कोरोना संकट की वजह से पिछले काफी समय से प्रधानमंत्री मोदी किसी विदेश यात्रा पर नहीं गए हैं. अब जब देश और दुनिया में वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो चुका है तो प्रधानमंत्री मोदी भी विदेश यात्रा पर जाने के लिए तैयार हैं. बता दें कि पीएम मोदी आगामी 26-27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जाने के लिए तैयार है. कोरोना सकंट की वजह से पिछले कई महीनों से पीएम मोदी किसी विदेशी यात्रा पर नहीं गए थे. लेकिन अब पीएम मोदी विदेश यात्रा बांग्लादेश के दौरे के साथ शुरू कर रहे हैं. वे  26-27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री का बांग्लादेश का दौरा कई वजहों से चर्चा में रहने की उम्मीद है.

दरअसल पहली वजह तो ये है कि बांग्लादेश अपना 50वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. दूसरी वजह ये है कि इस दौरान बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान का जन्म शताब्दी वर्ष भी है. इसके साथ ही भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक रिश्तों की भी 50वीं वर्षगांठ है.

भारत ने बांग्लादेश के साथ रिश्ते किए मजबूत

गौरतलब है कि भारत की नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट पॉलिसी की वजह से ही आज भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते मजूबत और सौहार्दपूर्ण हैं. वहीं अक्सर भारत बांग्लादेश की मदद भी करता आया है. कोरोना संकट के दौरान भारत द्वारा बांग्लादेश की मदद किए जाने का एक और उदाहरण पेश किया गया.

दरअसल भारत द्वारा बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की 90 लाख डोज दी गई थी जो कि किसी देश को भारत द्वारा दी गई वैक्सीन की सबसे बड़ी खेप थी. ऐसे में दोनों देशों के बीच रिश्ते और मधुर हो गए हैं.कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के दौरे पर पीएम मोदी राजधानी ढाका और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के बीच यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी भी दिखा सकते हैं.

2020 में पीएम मोदी ने बांग्लादेश दौरे की घोषणा की थी गौरतलब है कि साल 2020 में शेख हसीने के साथ वर्चुअल समिट के दौरान ही पीएम मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा का ऐलान किया था. इस दौरे को लेकर जनवरी 2021 में बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन भारत आए थे. वहीं अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बीते दिन बांग्लादेश के दौरे पर गए थे.

ये भी पढ़ें

 PM मोदी आज ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे, शाम 7 बजे भाषण

Assam Elections: असम में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, जानिए AGP-UPPL को कितनी सीटें दी गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget