एक्सप्लोरर

PM मोदी आज ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे, शाम 7 बजे भाषण

PM Modi CERAWeek Global Energy Award 2021: प्रधानमंत्री मोदी को आज सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजा जाएगा. वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषकर्ता हिस्सा लेंगे.

नई दिल्ली: CERAWeek Global Energy Award 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान CERAWeek ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे. पीएम मोदी शाम 7 बजे 'सेरावीक सम्मेलन-2021' (CERAWeek Conference-2021) में अपना मुख्य भाषण भी देंगे. इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिरकत करेंगे.

डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी. इसकी स्थापना के बाद से हर साल मार्च महीने में हृयूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है. इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है. इस साल यह आयोजन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक हो रहा हैं. सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार की शुरुआत 2016 में हुई थी. वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

कई विदेशी हस्तियां होंगी शामिल इस सम्मेलन के नामी वक्ताओं में पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी, 'बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' के सह अध्यक्ष और 'ब्रेकथ्रू इनर्जी बिल गेट्स' के संस्थापक और सऊदी अरामको के अध्यक्ष एवं सीईओ अमीन नासेर होंगे.

'आईएचएस मार्किट' के उपाध्यक्ष और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका पर दृष्टिकोण जानने के लिए उत्सुक हैं. देश और पूरी दुनिया की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भारत के नेतृत्व का विस्तार करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें- पहले चरण से एक दिन पहले बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है चुनाव कनेक्शन मैराथन बैठक के बाद बंगाल और असम के BJP उम्मीदवारों पर हुई चर्चा, आज जारी हो सकती है पहली सूची
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget