एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: आज देश को मिलेगी 8वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, तेलंगाना और आंध्र को जोड़ेगी, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

भारतीय रेलवे ने बताया कि 14 वातानुकूलित कुर्सी यान और दो एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सी यान डिब्बों से युक्त इस ट्रेन में 1,128 यात्रियों की क्षमता है.

PM Modi News: अब से कुछ देर बाद देश को 8वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी. सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन नई रेलगाड़ी के उद्घाटन समारोह के दौरान व्यक्तिगत रूप से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे.

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इस वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा 16 जनवरी को शुरू होगी और टिकटों की बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (20833) सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर विशाखापट्टनम से रवाना होगी और दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी.

एससीआर के मुताबिक सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम ट्रेन (20834) दोपहर तीन बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंचेगी. विज्ञप्ति के मुताबिक यह ट्रेन दोनों दिशाओं से राजमुंद्री, विजयवाड़ा, खम्मम और वारंगल में रुकेगी.

ट्रेन में कितने यात्रियों की क्षमता है?

रेलवे ने बताया कि 14 वातानुकूलित कुर्सी यान और दो एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सी यान डिब्बों से युक्त इस ट्रेन में 1,128 यात्रियों की क्षमता है. यह दोनों स्टेशनों के बीच तीव्र गति की परिवहन सुविधा प्रदान करेगी.

स्वदेशी तकनीक से बनाई गई ट्रेन

गौरतलब है कि ट्रेन का निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आराम से सुसज्जित है. रेलवे ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन में स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे हैं, जो सभी वर्गों में रिक्लाइनिंग सीटों और एक्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटों के साथ उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें- TRIPURA ELECTION: त्रिपुरा की राजनीति में नया अध्याय, क्या सीपीएम-कांग्रेस मिलकर रोक पाएंगी बीजेपी का विजय रथ, टिपरा मोथा ने खेला नया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget