एक्सप्लोरर

Atal Bridge: साबरमती रिवरफ्रंट पर बनकर तैयार हुआ अटल ब्रिज, उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Atal Bridge: पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन यानी आज साबरमती रिवरफ्रंट पर बने अटल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शनिवार से ये पुल जनता के लिए खुल जाएगा.

Atal Bridge Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात (Gujarat) जा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) गुजरात में कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. गुजरात दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री अहमदाबाद में साबरमती नदी (Sabarmati River) पर पैदल यात्रियों के लिए बने बेहद खूबसूरत अटल पुल (Atal Bridge) का उद्घाटन करेंगे. इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है.


Atal Bridge: साबरमती रिवरफ्रंट पर बनकर तैयार हुआ अटल ब्रिज, उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

पीएम मोदी के गुजरात दौरे को लेकर गुजरात सरकार ने एक विज्ञिप्त जारी कर कहा है कि अपने गुजरात दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी शाम को साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित खादी उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वे वहां एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे. इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अहमदाबाद नगर निगम की ओर से बनाए गए फुट ओवर ब्रिज अटल पुल का उद्घाटन भी करेंगे. एलईडी रोशनी से सजाए गए इस पुल का डिजाइन काफी आकर्षक है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अटल ब्रिज की तस्वीरें भी शेयर की हैं.


Atal Bridge: साबरमती रिवरफ्रंट पर बनकर तैयार हुआ अटल ब्रिज, उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

साबरमती रिवरफ्रंट पर बनाया गया है अटल पुल
साबरमती रिवर फ्रंट पर बना अटल पुल लगभग 300 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है. यह पुल रिवरफ्रंट के पश्चिमी छोर पर फूलों के बाग और पूर्वी छोर पर बन रहे कला और संस्कृति केंद्र को आपस में जोड़ता है. इसका इस्तेमाल पैदल यात्रियों के साथ ही साइकिल चालक भी नदी पार करने के लिए कर सकते हैं.



Atal Bridge: साबरमती रिवरफ्रंट पर बनकर तैयार हुआ अटल ब्रिज, उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बेहद अटल ब्रिज की क्या है खासियत
पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग निचले और ऊपरी दोनों रास्तों से या रिवरफ्रंट के सैरगाह से संपर्क कर सकते हैं. अटल ब्रिज (Atal Bridge) को 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल करके बनाया गया है. जबकि छत रंगीन कपड़े से बनी है और रेलिंग कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है. अटल ब्रिज अहमदाबाद के लिए एक टूरिस्ट स्पॉट बनेगा. इसे तकरीबन 74 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है. इस ब्रिज को इंजीनियरिंग के चमत्कार के तौर पर देखा जा रहा है.


Atal Bridge: साबरमती रिवरफ्रंट पर बनकर तैयार हुआ अटल ब्रिज, उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
दौरे के दूसरे दिन गांधीनगर जाएंगे पीएम मोदी
वहीं पीएमओ (PMO) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने गुजरात (Gujarat) दौरे के दूसरे दिन गांधीनगर (Gandhinagar) में भारत में सुजूकी कंपनी के 40 सालों के सफर पर आयजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. इसके अलावा 28 अगस्त को कच्छ जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वह ‘स्मृति वन’ समेत करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे.

ये भी पढ़ें

Karnataka Polls: पीएम मोदी से मिले येदियुरप्पा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तेज हुई चर्चा

Smriti Irani Visit to Amethi: स्मृति ईरानी आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी अमेठी, जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget