एक्सप्लोरर

Modi Yogi Dinner: पीएम मोदी कल सीएम योगी के घर करेंगे डिनर, सभी मंत्री भी होंगे शामिल

Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पर डिनर करेंगे. इस भोज में योगी सरकार के सभी मंत्रियों को भी बुलाया गया है.

Lucknow Modi Yogi Dinner: पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उनके मंत्रियों के साथ डिनर मीटिंग करेंगे. ये डिनर लखनऊ में मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर होगा. योगी के दूसरी बार सीएम बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार उनके घर जायेंगे. योगी ने सभी मंत्रियों को सोमवार की सुबह तक लखनऊ पहुंच जाने को कहा है. दिल्ली जाकर सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को इस भोज के लिए न्यौता दिया था. पीएम मोदी दूसरी बार यूपी के सीएम के घर पर डिनर करेंगे. 

बता दें कि, बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर 16 मई को पीएम मोदी भगवान बुद्ध की जन्म स्थली नेपाल के लुंबिनी जायेंगे. वहां से लौटकर वे यूपी के कुशीनगर एयरपोर्ट आयेंगे. लौटते समय कल शाम को वे लखनऊ में रूकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रखे गए डिनर के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. 

डिनर में शामिल होंगे योगी के सभी मंत्री
इस भोज में योगी के सभी 52 मंत्रियों को बुलाया गया है. दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी बुलाया गया है. इसके अलावा सभी कैबिनेट, स्वतन्त्र प्रभार के राज्य मंत्री और राज्य मंत्रियों को भी इस डिनर में बुलाया गया है. सीएम के सरकारी घर 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित इस डिनर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आईबी और यूपी पुलिस के सीनियर अफसरों ने आज एयरपोर्ट से लेकर सीएम बंगले तक सुरक्षा इंतजाम का मुआयना किया. 

पीएम सुनेंगे सबकी मन की बात
डिनर से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी की योगी मंत्रिमंडल के साथ करीब साढे तीन घंटे तक बैठक होगी. इसमें सभी 52 मंत्री बारी-बारी से अपने मन की बात रखेंगे. सबको अपनी बात रखने के लिए तीन-तीन मिनट का समय दिया गया है. मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम का भी छोटा भाषण होगा. फिर पीएम भी मंत्रियों को शासन चलाने का मंत्र देंगे. 

2024 के आम चुनाव हैं लक्ष्य
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपनी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की चर्चा करेंगे. कुछ ऐसी योजनाओं पर चर्चा होगी होगी जिसमें यूपी का कामकाज बहुत अच्छा रहा है. कुछ ऐसी योजनाओं पर भी बात होगी जिसमें कामकाज ठीक नहीं रहा है. ऐसा माना जा रहे है कि पीएम मोदी चाहते हैं कि 2024 चुनाव से पहले कामकाज बुलेट की रफ्तार से हो. 

दूसरी बार पीएम मोदी करेंगे योगी के घर डिनर
पीएम मोदी के स्वागत में लखनऊ में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं. सीएम योगी के दस तो दोंनो डिप्टी सीएम के पांच-पांच पोस्टर लगाने को कहा गया है. बाकी सभी मंत्रियों के भी दो-दो होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. इससे पहले 20 जून 2017 को पीएम मोदी ने योगी के घर डिनर किया था. इसमें विपक्ष के नेताओं को भी बुलाया गया था. तब मायावती और अखिलेश यादव तो नहीं आए थे. लेकिन मुलायम सिंह यादव डिनर में मौजूद रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 

BKU Expelled Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन से निकाले गए राकेश टिकैत, संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल 

Congress: राहुल गांधी फिर बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष? चिंतन शिविर में उठी मांग तो जानिए क्या बोले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Embed widget