एक्सप्लोरर

PM Modi Jhansi Visit: पीएम मोदी ने सेना को सौंपे स्वदेशी हथियार, झांसी को कई परियोजनाओं की दी सौगात

PM Modi Jhansi Visit: पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी बहादुरी और अदम्य साहस का विस्तृत वर्णन किया. साथ ही बुंदेलखंड के आल्हा-ऊदल सहित अन्य वीरों का उल्लेख किया.

PM Modi Jhansi Visit: रानी लक्ष्मीबाई के पास आधुनिक हथियार होते, तो हमारे देश के आजादी का इतिहास अलग हो सकता था. आजादी के बाद भी हमारा देश हथियारों का खरीददार ही बनकर रह गया, लेकिन अब देश में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ मेक फॉर वर्ल्ड पर भी जो दिया जा रहा है. ये कहना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, जो शुक्रवार को झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के 193वें जन्मदिवस के मौके पर राष्ट्रीय रक्षा समर्पण दिवस के समापन समारोह में बोल रहे थे.

झांसी में तीन दिवसीय (17-19 नवंबर) राष्ट्रीय रक्षा समर्पण दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सश‌स्त्र सेनाओं को देश में बने हथियार और दूसरे सैन्य साजो सामान सौंपे. इनमें देश के सरकारी उपक्रम द्वारा तैयार पहले अटैक हेलीकॉप्टर, लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) को वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी को सौंपा. इस दौरान एचएएल के सीएमडी आर. माधवन भी मौजूद थे. इसके अलावा थलसेना के सह-प्रमुख (वाइस चीफ) लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती को स्वदेशी ड्रोन सौंपे. नौसेनै प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को डीआरडीओ द्वारा तैयार किए इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर सूट सौंपे.

लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की

पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी बहादुरी और अदम्य साहस का विस्तृत वर्णन किया. साथ ही बुंदेलखंड के आल्हा-ऊदल सहित अन्य वीरों का उल्लेख किया. पीएम मोदी ने इस दौरान झांसी को कई परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें झांसी में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) के 400 करोड़ के प्रोपेलशन सिस्टम का प्लांट शामिल है. इ‌सके अलावा एक सोलर एनर्जी पार्क शामिल है.‌

इससे पहले पीएम मोदी ने झांसी फोर्ट में उस जगह जाकर शिलापट्ट का उदघाटन किया, जहां से अंग्रेजों के खिलाफ घिरने पर रानी लक्ष्मीबाई ने छलांग लगाई थी. इस दौरान एनसीसी के गर्ल कैडेट्स ने पीएम मोदी को तलवार भेंट की. पीएम मोदी ने पर्व के समापन के दौरान एनसीसी एलयुमेनाई एसोशियसन के पोर्टल की शुरुआत की और खुद उसके पहले सदस्य बने.

महिला पायलट उड़ा रही थीं सुखोई विमान

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ ‌सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे. समापन कार्यक्रम की शुरुआत वायुसेना के फ्लाई पास्ट से हुई, जिसमें तीन मिराज और तीन सुखोई फाटइर जेट्स ने हिस्सा लिया. इन तीनों सुखोई विमानों को महिला पायलट उड़ा रही थीं.

इस दौरान समापन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत 65 प्रतिशत हथियार आयात करता था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में अब 65 प्रतिशत स्वदेशी हथियार इस्तेमाल कर रहे हैं. आने वाले समय में देश की सेनाओं के पास 90 प्रतिशत हथियार स्वदेशी होंगे. उन्होंने कहा कि आज हम 70 देशों को हथियार और दूसरे सैन्य साजो सामान निर्यात कर रहे हैं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने आज झांसी और बुंदेलखंड आकर 'जय जवान जय किसान' को चरित्रार्थ किया है. बता दें कि शुक्रवार की सुबह ही पीएम मोदी ने उन तीनों किसान बिल को वापस लेने का ऐलान किया था, जिनको लेकर किसान पिछले एक साल से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे.

इस दौरान एबीपी न्यूज़ ने डीआरडीओ के चैयरमैन जी. सथीश रेड्डी से नौसेना के युद्धपोतों के लिए तैयार किए गए 'शक्ति' ईडब्लू सूट पर बातचीत की. इसके अलावा एचएएल सीएमडी के आर. माधवन से एलसीएच हेलीकॉप्टर और बीडीएल के सीएमडी सिद्धार्थ मिश्रा से मिसाइल प्लांट पर खास बातचीत की.  झांसी में सोलर पार्क बनाने जा रही टीएचडीसी के चैयरमैन राजीव महर्षि से भी महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर बातचीत की.

ये भी पढ़ें-

Farm Laws Withdrawn: यूपी-पजांब के चुनावों की वजह से वापस हुए कृषि कानून? यहां जानिए पूरी कहानी

Akali Dal on Farm Laws: कृषि कानूनों पर NDA का साथ छोड़ने वाली SAD क्या पंजाब चुनाव में आएगी BJP के साथ? जानें पार्टी का जवाब

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget