एक्सप्लोरर

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम मोदी किसानों से करेंगे संवाद, देंगे बड़ी सौगात

नाराज किसानों को मनाने के लिये सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. इस कड़ी में कल यानी 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसान सम्मान निधि की धनराशि किसानों को दी जाएगी.

नई दिल्ली: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी के 2 करोड़ 13 लाख से अधिक किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नई किश्त के तहत करीब 4,260 करोड़ की मदद दी जाएगी. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से किसानों से बात करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से कार्यक्रम में शामिल होंगी. नए कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है. तीनों क़ानून वापस लेने के अपनी मांग से किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

कई दौर की बातचीत अबतक बेनतीजा

सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. न सरकार पीछे हटने को तैयार है न ही किसान. सरकार और बीजेपी के लोग जगह जगह किसान सम्मेलन कर रहे हैं. विपक्ष पर साज़िश करने का ठीकरा फ़ोड़ रहे हैं.

अबतक 24 हजार 183 करोड़ रुपये मिल चुके हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक कुल 24 हजार 183 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है. शुक्रवार को ऑनलाइन हस्तांतरण के बाद यह राशि 28 हजार 443 करोड़ हो जाएगी. केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर किसान को दो-दो हजार रुपए की तीन बराबर किश्तों में साल भर में 6000 रुपये देती है. यह पैसा ऐसे समय दिया जाता है, जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को इसकी बेहद जरूरत होती है. योजना की घोषणा वर्ष 2019 में हुई थी. किसानों के हित की इस बेहद महत्वाकांक्षी योजना पर हर साल केंद्र सरकार को 75,000 करोड़ रुपये खर्च करने होते हैं.

ये भी पढ़ें.

दिल्ली में दौड़ेगी बिना ड्राइवर वाली देश की पहली मेट्रो, पीएम मोदी इस तारीख को दिखाएंगे हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget