एक्सप्लोरर

सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, नेशलन कॉमन मोबिलिटी कार्ड और मुंबई रोड नेटवर्ट... वो प्रोजेक्ट जिनसे होगा फायदा, जानें पूरी डिटेल

PM मोदी मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएम ने 2015 में इन लाइनों की आधारशिला रखी थी. लागत करीब 12,600 करोड़ है.

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. पीएम दोनों ही राज्यों को हजारों करोड़ की सौगात देंगे. कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी 10,800 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. वहीं महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री 38,800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे.

कर्नाटक में किन प्रोजेक्ट्स की होगी शुरुआत?

जल जीवन मिशन के तहत यादगिरि जिले के कोडेकल में यादगीर बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी जाएगी. इस योजना के तहत 117 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा. इसकी लागत 2,050 करोड़ रुपये होगी. योजना से 700 से अधिक ग्रामीण बस्तियों व यादगिरि जिले के 3 शहरों के करीब 2.3 लाख घरों को पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा.

नारायणपुर लेफ्ट बैंक कैनाल प्रोजेक्ट

PM नारायणपुर लेफ्ट बैंक कैनाल के विस्तारीकरण, पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण परियोजना (एनएलबीसी- ईआरएम) का शुभारंभ करेंगे. नहर की क्षमता 10,000 क्यूसेक की होगी. इसकी लागत 4700 करोड़ रुपये होगी. इससे करीब 4.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई की जा सकती है. कलबुर्गी, यादगिरी और विजयपुर जिलों के 560 गांवों के तीन लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा.

सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे

प्रधानमंत्री कर्नाटक में सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे के दो खंडों की आधारशिला रखेंगे. NH-150 C के 65.5 KM सेक्शन का शिलान्यास होगा. 6 लेन ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है. इसकी लागत करीब 2000 करोड़ रुपये होगी. वहीं प्रधानमंत्री मोदी NH-150 C के 71 KM सेक्शन का शिलान्यास करेंगे. यह 6 लेन वाली ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना भी सूरत-चेन्नई एक्सप्रेस वे का हिस्सा है. इसकी लागत 2100 करोड़ बताई गई है.

लाभार्थियों को हक्कू पत्र देंगे पीएम मोदी

कलबुर्गी, यादगिरी, रायचूर, बीदर और विजयपुरा जिलों में लगभग 1475 गैर-पंजीकृत बस्तियों को नए राजस्व गांवों के रूप में घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  इन नए घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार पत्र (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे.

पीएम मोदी 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को टाइटल डीड जारी करेंगे, जो बड़े पैमाने पर SC,ST & OBC वर्ग के हाशिए पर रहने वाले और कमजोर समुदायों से हैं, उनकी भूमि को सरकार से औपचारिक मान्यता प्रदान करने का एक कदम है और उन्हें पेयजल, बिजली, सड़क आदि जैसी सरकारी सेवाएं प्राप्त करने के लिए पात्र बना देगा.

महाराष्ट्र में किन प्रोजेक्ट्स की होगी शुरुआत?

महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी 38,800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आज मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएम ने  2015 में इन लाइनों की आधारशिला रखी थी. इनकी लागत करीब 12,600 करोड़ है.

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड

इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) की भी शुरुआत करेंगे. यह मोबाइल ऐप यात्रा को सुगम बनाएगा. इसे मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर दिखाया जा सकता है. यह यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान में सहायता करेगा. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) शुरू में मेट्रो कॉरिडोर में इस्तेमाल किया जाएगा और बाद में स्थानीय ट्रेनों व बसों सहित बड़े पैमाने पर सार्वजनिक परिवहन के अन्य वाहनों तक इसका विस्तार किया जा सकता है. यात्रियों को अनेक कार्ड या नकदी ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी, एनसीएमसी कार्ड त्वरित, संपर्क रहित, डिजिटल लेनदेन को सक्षम करेगा, जिससे सुगम अनुभव के साथ प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास

पीएम मोदी 7 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे. इनकी लागत करीब 17,200 करोड़ है. ये सीवेज शोधन संयंत्र मलाड, भांडुप, वर्सोवा, घाटकोपर, बांद्रा, धारावी और वर्ली में स्थापित किए जाएंगे. इनकी संयुक्त क्षमता लगभग 2,460 एमएलडी होगी.

हेल्थकेयर पर भी फोकस

पीएम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का उद्घाटन करेंगे. यह अनूठी पहल लोगों को स्वास्थ्य जांच, दवाएं, जांच और निदान जैसी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त प्रदान करेगी. इसके अलावा, पीएम मोदी 3 अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे. इससे मुबई वासियों समेत आस-पास के शहरों के लाखों निवासियों को लाभ होगा और उन्हें उच्च श्रेणी की चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

मुंबई रोड नेटवर्क

पीएम मुंबई की लगभग 400 किलोमीटर सड़कों को पक्का करने के लिए सड़क निर्माण परियोजना शुरू करेंगे. इसकी लागत करीब 6,100 करोड़ होगी. पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. टर्मिनस के दक्षिणी विरासत नोड से भीड़ को कम करने, सुविधाओं में वृद्धि करने, बेहतर बहु-मोडल एकीकरण और विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठित अनु प्रतीकात्‍मक ढांचे के प्राचीन गौरव को संरक्षित एवं बहाल करने के लिए पुनर्विकास योजना बनाई गई है. लागत करीब 1,800 करोड़ होगी.

ये भी पढ़ें- Top Leaders Quit Congress: हिमंत से लेकर सिंधिया, आजाद और अब मनप्रीत बादल, कांग्रेस से क्यों हो रहा बड़े नेताओं का मोहभंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget