एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: 3 देशों के दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

PM Modi 6 Days Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिनों के विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. इससे पहले पीएम ने बयान जारी कर यात्रा के बारे में जानकारी दी है.

PM Modi 6 Days Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह दिन का महत्वपूर्ण विदेश दौरा 19 मई से शुरू हो रहा है. PM मोदी सबसे पहले जापान जाएंगे, जहां वे G-7 की बैठक में हिस्सा लेंगे. यह बैठक जापान की अध्यक्षता में हो रही है. इसके बाद प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे. दौरे पर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जी-7 की बैठक में भाग लेने और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं. साथ ही उन्होंने पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया दौरे की योजना के बारे में भी जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मैं जापान के प्रधानमंत्री फुमिदो किशिदा के निमंत्रण जापान की अध्यक्षता में होने वाले जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिरोशिमा रवाना होऊंगा. भारत-जापान शिखर सम्मेलन के बाद जापान के प्रधानमंत्री किशिदा से मिलना खुशी की बात होगी.

द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे

प्रधानमंत्री ने जी-20 में भारत की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए जी-7 की बैठक में अपनी उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, मैं जी-7 देशों और अन्य आमंत्रित भागीदारों के साथ दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों और उन्हें सामूहिक रूप से संबोधित करने की आवश्यकता पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं. इस दौरे में प्रधानमंत्री हिरोशिमा जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.

पापुआ न्यू गिनी जाने वाले पहले पीएम

प्रधानमंत्री ने बताया कि जापान से वह पापुआ न्यू गिनी के लिए जाएंगे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा होगी. 22 मई को प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारापे के साथ फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन की संयुक्त मेजबानी करेंगे. इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) ने भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार किया है. इस फोरम को 2014 में प्रधानमंत्री की फिजी यात्रा के दौरान लॉन्च किया गया था. प्रधानमंत्री ने बताया है कि वह पापुआ न्यूज गिनी के गवर्नर जनरल और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया की यात्रा भी करेंगे

बयान में पीएम मोदी ने आगे कहा है कि वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनजी के निमंत्रण पर सिडनी जाएंगे. यहां दोनों देशों के शीर्ष नेता द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करेंगे और सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय समुदाय से मिलेंगे.

यह भी पढ़ें

PM Modi Japan Visit: 3 देशों के अहम दौरे पर आज निकलेंगे पीएम मोदी, जी-7 से लेकर क्वाड तक दिखेगा भारत का जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget