एक्सप्लोरर

लोकसभा के चुनावी रण में AI भी होगा हथियार, एक जगह खड़े होकर PM मोदी 8 भाषाओं में करेंगे प्रचार

AI used PM Modi speeches: पीएम मोदी के भाषण को 8 सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए 8 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा. लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रचार के लिए नई तकनीकी का इस्तेमाल करेगी.

Lok Sabha Election 2024: तकनीक का हाथ पकड़कर तेजी से विकसित होती दुनिया के साथ कदमताल कर रहे भारत में चुनाव प्रचार भी हाईटेक होने जा रहा है. लोकसभा चुनाव को काफी कम वक्त रह गया है. राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण के लिए तैयारियों में जुट गई हैं. इस बीच बीजेपी इस रण में अब AI तकनीक का हथियार बनाने जा रही है.

लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पीएम मोदी की सभाओं का 8 भाषाओं में प्रसारण होगा. ये डबिंग AI के द्वारा होगी. यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर PM नरेंद्र मोदी के भाषण को एक साथ आठ भाषाओं में लाइव टेलिकास्ट किया जा सकेगा. इससे PM मोदी इन भाषाओं के जरिए अधिक से अधिक लोगों से एक ही समय में जुड़ पाएंगे.

BJP ने बनाए अलग अलग अकाउंट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए PM मोदी के संबोधन को आठ भाषाओं में टेलिकास्ट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अलग अलग अकाउंट बना लिए हैं. ये एकाउंट बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलगू , पंजाबी, उड़िया, मराठी और मलयालम भाषाओं के लिए बनाए गए हैं.

पीएम के भाषण में AI इस्तेमाल की बात नई नहीं
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेशन की बात नई नहीं है. इसके पहले पिछले साल दिसंबर महीने की 18 तारीख को काशी में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का एआई के जरिए तमिल अनुवाद किया गया था.
 यहां पीएम मोदी हिंदी में भाषण दे रहे थे और उसी समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उसका तमिल में लाइव अनुवाद किया जा रहा था. इस नए प्रयोग पर पीएम मोदी ने कहा था कि यह एक नया आगाज है और उम्मीद है कि इससे मेरे लिए आप लोगों तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

तब नमो घाट पर मौजूद तमिलनाडु के लोगों ने पीएम मोदी के भाषण को हेडफोन पर सुना. पीएम ने कहा कि एआई के जरिये वह पहली बार देश की जनता के साथ-साथ तमिलनाडु से आए 1400 लोगों से जुड़ रहे हैं. उसी समय इस बात के संकेत मिल गए थे कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल खूब होने वाला है. अब बीजेपी की आईटी सेल ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Ship in India: 'ट्रेड करेंगे, मोहब्बत नहीं...भारत से नफरत असली', न्यूक्लियर जहाज रोकने के सवाल पर पाकिस्तानी शख्स का जहरीला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget