एक्सप्लोरर

Pakistan Ship in India: 'ट्रेड करेंगे, मोहब्बत नहीं...भारत से नफरत असली', न्यूक्लियर जहाज रोकने के सवाल पर पाकिस्तानी शख्स का जहरीला बयान

Pakistan Ship Stopped in India: सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया सूचना के आधार पर चीन से कराची जा रहे सीएमए सीजीएम अट्टीला नाम के जहाज को 23 जनवरी को मुंबई में रोका था.

Pakistan Ship in Mumbai: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक लिया. अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी. सुरक्षा एजेंसियों का कहना था कि इसमें ऐसी चीजों को लेकर जाया जा रहा था कि जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए किया जा सकता था. इस जहाज को जनवरी में रोका गया था. 

वहीं, जैसे ही भारत में पाकिस्तान जहाज को रोके जाने की जानकारी सामने आई, वैसे ही पड़ोसी मुल्क में बवाल मच गया. माल्टा के झंडे के साथ कराची जा रहे जहाज को रोके जाने पर पाकिस्तान ने कहा कि इसे अनुचित तरीके से जब्त किया गया है. जहाज में मौजूद सामान ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के पुर्जे थे. वहीं, पाकिस्तान आवाम में भारत के इस एक्शन के बाद बौखालट है और लोगों ने भारत को लेकर ऊल-जलूल बयान देना शुरू कर दिया है.  

जहाज रोकने पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने जानी आवाम की राय

दरअसल, पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी 'रियल इंटरटेनमेंट टीवी' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं. जब वह पाकिस्तानी जहाज को भारत के जरिए रोके जाने के मुद्दे पर आवाम से बात करने के लिए सड़कों पर उतरे तो उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई. इसने भारत, उसकी तरक्की और जहाज रोके जाने को लेकर बात तो की ही, साथ ही साथ उसने हिंदुओं को लेकर भी नफरती बयान दे दिए. आइए जानते हैं कि आखिर इस शख्स ने भारत को लेकर क्या-क्या कहा. 

विदेशी कर्जे पर कही ये बात

अमजद नाम के इस शख्स ने बताया कि वह पाकिस्तान में फैक्ट्री चलाता है. उसने बताया कि उसकी कंपनी का सामान चीन समेत विदेशों से आता है. इस पर शोएब ने सवाल किया कि एक और भारत इतना ज्यादा आगे बढ़ता जा रहा है और हम चीन के कर्जे में दबे जा रहे हैं. इस पर अमजद ने कहा कि पाकिस्तान को कर्ज नहीं लेना सीखना होगा. लोगों को शिक्षा पर भी जोर देना चाहिए. उसने बताया कि किस तरह से यहां की सरकार भ्रष्ट हो चुकी है. 

जहाज रोके जाने पर क्या कहा?

जब भारत के जरिए जहाज रोके जाने की बात हुई तो पाकिस्तानी शख्स ने कहा, 'पाकिस्तानी आर्मी जो कर रही है, सही कर रही है. हमारे पड़ोसी मुल्कों के साथ अच्छे संबंध नहीं है. अफगानिस्तान में चीन-भारत निवेश कर रहे हैं. ईरान के साथ भी हमारे अच्छे रिश्ते नहीं हैं.' इस पर शोएब ने कहा कि ये दोनों मुल्क तो मुस्लिम हैं, फिर भी हमारे साथ इनकी बात क्यों नहीं बन रही है. 

अमजद ने इस पर कहा, 'हमारी कुछ गलतियां हैं. हम लोग अमन चाहते हैं, लेकिन अमेरिका-चीन जैसे हथियार बेचने वाले ऐसा नहीं चाहते हैं. भले ही भारत कितनी भी तरक्की करे, लेकिन मैं उनकी तारीफ इसलिए नहीं कर सकता हूं, क्योंकि वे हिंदू हैं. हिंदुओं से जो हमारी नफरत है, वो हमारी असली है न. हम उनसे ट्रेड कर सकते हैं, लेकिन उनसे मोहब्बत नहीं करेंगे. वो लोग हमसे कब मोहब्बत करते हैं.'

यह भी पढ़ें: चीन से पाकिस्तान जा रहा था परमाणु और मिसाइल कंसाइनमेंट, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई में रोका, जानें सीमा पार से क्या आया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget