एक्सप्लोरर

'दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ऑपरेशन रोकने को नहीं कहा', ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर PM मोदी का जवाब

PM Modi on Trump Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया है. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय इस दावे को खारिज कर चुका है.

पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी सदन में कहा कि अगर ट्रंप ने सीजफायर नहीं कराया तो पीएम मोदी को कहना चाहिए कि वो झूठ बोल रहे हैं. इसके जवाब में पीएम मोदी ने सदन में कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत के ऑपरेशन को रोकने के लिए नहीं कहा था. 

अमेरिका के उपराष्ट्रपति को पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब?

पीएम मोदी ने लोकसभा में अपना भाषण देते हुए कहा, “9 मई की रात में अमेरिका के उपराष्ट्रपति (जेडी वेंस) ने मुझसे बात करने की कोशिश की. वो घंटे भर से मुझसे बात करने के लिए कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन मेरी सेना के अधिकारियों के साथ बैठक चल रही थी, इसलिए मैं उनका फोन उठा नहीं पाया. उन्होंने तीन-चार बार मुझे फोन किया था. इसके बाद जब मैंने वापस उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या बात है, तो अमेरिका के उपराष्ट्रपति (जेडी वेंस) ने मुझसे बताया कि पाकिस्तान भारत पर बहुत बड़ा हमला करने वाला है. इस पर मैंने जवाब दिया कि अगर पाकिस्तान का ऐसा कोई इरादा है तो उसे ये बहुत महंगा पड़ेगा.”

उन्होंने कहा, “मैंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति से कहा था कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा, तो हम उससे भी बड़ा हमला करके जवाब देंगे. हम गोली का जवाब गोले से देंगे. इसके बाद 9 मई की रात में और 10 मई की सुबह में हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था.”

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “आज पाकिस्तान इस बात को भली-भांति समझ गया है कि भारत का जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है. उसे यह भी पता है कि अगर नौबत आई तो भारत आगे कुछ भी कर सकता है.” इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात को फिर से दोहराया कि, “ऑपरेशन सिंदूर जारी है. ऐसे में अगर पाकिस्तान ने दुस्साहस की कल्पना की, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा.”

यह भी पढ़ेंः '29 बार ट्रंप ने बोला, उसका जवाब नहीं दिया', लोकसभा में PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget