एक्सप्लोरर

PM Modi In Lucknow: पीएम मोदी ने लखनऊ में 56वें DG-IG सम्मेलन को किया संबोधित, जानें क्या कहा

PM Modi In Lucknow:

PM Modi In Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गृह मंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय पुलिस प्रौद्योगिकी मिशन गठित करने का आह्वान किया, ताकि भविष्य की प्रौद्योगिकियों को जमीनी स्तर की पुलिस आवश्यकताओं के अनुरूप ढाला जा सके.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, लखनऊ में आयोजित 56वें पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पुलिस संबंधित सभी घटनाओं के विश्लेषण और सीखने की इस प्रक्रिया को संस्थागत रूप देने पर बल दिया. उन्होंने सम्मेलन को हाइब्रिड प्रारूप (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से) में करवाने की प्रशंसा की और कहा कि इससे विभिन्न स्तर के अधिकारियों के बीच सूचनाओं का प्रवाह सुगम हुआ है.

इसके मुताबिक, सामान्य लोगों के जीवन में प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 टीकाकरण के ऑनलाइन मंच 'को-विन' और भुगतान प्रणाली 'यूपीआई' का उदाहरण दिया. उन्होंने कोविड महामारी के बाद पुलिस के व्यवहार में जनता के प्रति आए सकारात्मक बदलाव की भी प्रशंसा की.

बयान के मुताबिक, मोदी ने देशभर के पुलिस बल के लाभ के लिए अंतर-संचालनीय प्रौद्योगिकियों के विकास पर बल दिया. उन्होंने जनता के लाभ के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी के सकारात्मक उपयोग और 2014 में शुरू की गई स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा की समीक्षा पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने इस अवधारणा में लगातार बदलाव के लिए रोडमैप विकसित करने और पुलिस बलों में इसे संस्थागत करने का सुझाव दिया.

पुलिस की रोजमर्रा की चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री ने उच्च प्रौद्योगिकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया ताकि तकनीकी समाधान तलाश किए जा सकें.

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने खुफिया ब्यूरो के कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए. पहली बार प्रधानमंत्री के निर्देश पर विभिन्न राज्यों के आईपीएस अधिकारियों ने समसामयिक सुरक्षा मुद्दों पर अपने लेख प्रस्तुत किए, जिससे इस सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया.

सम्मेलन में विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 62 महानिदेशक व महानिरीक्षक तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा केंद्रीय पुलिस संगठन के महानिदेशक शामिल हुए. इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्तर के 400 से अधिक अधिकारियों ने देश भर में मौजूद खुफिया ब्यूरो कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें भाग लिया.

बयान के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान कारागार सुधार, आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, साइबर अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, एनजीओ को विदेशों से मिलने वाली आर्थिक सहायता और सीमावर्ती गांवों का विकास इत्यादि जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों के मुख्य पहलुओं पर चर्चा के लिए पुलिस महानिदेशकों के अनेक कोर समूह गठित किए गए.

Rajasthan Cabinet Reshuffle: कैबिनेट में बदलाव से सचिन पायलट खुश, कहा- 'इसका गुट-उसका गुट नहीं, कांग्रेस एक'

Farm Laws Withdrawn: बैठक के बाद किसान संगठनों का एलान- MSP की गारंटी मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget