एक्सप्लोरर

मुंबई: पीएम मोदी ने रखी 3 मेट्रो लाइन की आधारशिला, चंद्रयान पर कहा- चांद पर जाने का सपना पूरा होकर रहेगा

मुंबई में तीनों मेट्रो लाईने मेट्रो नेटवर्क में 42 किलोमीटर से अधिक दूरी जोड़ेगी. मोदी ने आज बनडोंगरी मेट्रो स्टेशन, कांडीवली पूर्व और अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी उद्घाटन किया है. यह मेक इन इंडिया के अंतर्गत पहला मेट्रो कोच है.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तीन मेट्रो लाइन की आधारशिला रखी. इससे पहले पीएम मोदी ने भगवान गणेश की पूजा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मुंबई के लोगों की सादगी अभिभूत करती है. उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन को लेकर कहा कि आज मैं इसरो के वैज्ञानिकों से काफी प्रभावित हुआ हूं. हमारा चांद पर पहुंचने का सपना पूरा होकर रहेगा.

वैज्ञानिकों के हौसले से प्रभावित हूं- मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘’मैं रात भर इसरो के अपने वैज्ञानिक साथियों के साथ रहा. उन्होंने जो हौसला दिखाया है, उसे देखकर मैं बहुत प्रभावित हूं. अपने लक्ष्य के लिए कैसे दिन-रात एक कर दिया जाता है, कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी, बड़ी से बड़ी चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जाता है, ये इसरो के हमारे वैज्ञानिकों-इंजीनियरों से सीखा जा सकता है.’’

इसरो के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक चांद पर नहीं पहुंच जाते- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावट के बावजूद, बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं. मिशन चंद्रयान में एक रुकावट आज हमने देखी है, लेकिन इसरो के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते, चांद पर नहीं पहुंच जाते.’’

मोदी ने आगे कहा, ‘’हमें ये भी याद रखना है कि चंद्रयान के साथ भेजा गया ऑर्बिटर, अभी वहीं है, चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है. ये भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.’’

मुंबई: पीएम मोदी ने रखी 3 मेट्रो लाइन की आधारशिला, चंद्रयान पर कहा- चांद पर जाने का सपना पूरा होकर रहेगा

महाराष्ट्र में हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का श्रीगणेश- मोदी

मुंबई के विकास को लेकर मोदी ने कहा, ‘’अपने संकल्पों के लिए निरंतर प्रयास, गणेशोत्सव की उमंग और इसी माहौल में आज महाराष्ट्र में हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का श्रीगणेश हो रहा है, शुभारंभ हो रहा है. मुंबई के बाद मेरा औरंगाबाद जाने का भी कार्यक्रम है. वहां भी अनेक परियोजनाओं की शुरुआत होगी.’’

मोदी ने कहा, ‘’मैं विशेषकर मुंबई और उसके सब-अर्बन इलाकों में रहने वाले लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का काम आज यहां शुरू हो रहा है. ये सभी परियोजनाएं मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम तो देंगी हीं, यहां के लोगों के जीवन को आसान बनाने में भी मदद करेंगी.’’

पीएम ने कहा, ‘’बांद्रा-कुर्ला को एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ने वाला प्रोजेक्ट तो लाखों प्रोफेशनल्स के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आएगा. बीकेसी तो बिजनेस एक्टिविटी का बहुत बड़ा सेंटर है. अब यहां आना-जाना और आसान होगा, कम समय में हो पाएगा. इन सारी परियोजनाओं के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.’’

मुंबई: पीएम मोदी ने रखी 3 मेट्रो लाइन की आधारशिला, चंद्रयान पर कहा- चांद पर जाने का सपना पूरा होकर रहेगा

42 किलोमीटर से अधिक दूरी जोड़ेगी तीनों मेट्रो लाईने

बता दें कि मुंबई में तीनों मेट्रो लाईने मेट्रो नेटवर्क में 42 किलोमीटर से अधिक दूरी जोड़ेगी. तीन लाईनों में 9.2 किलोमीटर लम्बी गायमुख से शिवाजी चौक (मीरारोड़) मेट्रो-10 लाईन, 12.7 किलोमीटर लम्बी वड़ाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स मेट्रो-11 लाईन और 20.7 किलोमीटर लम्बी कल्याण से तलोजा मेट्रो-12 लाईन शामिल हैं.

मोदी ने अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने आज अत्याधुनिक मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखीं. 32 मंजिला यह केन्द्र 340 किलोमीटर की 14 मेट्रो लाईनों का संचालन और नियंत्रण करेगा. इतना ही नहीं मोदी ने बनडोंगरी मेट्रो स्टेशन, कांडीवली पूर्व और अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी उद्घाटन किया. यह मेक इन इंडिया के अंतर्गत पहला मेट्रो कोच है.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, कहा- आप लोग पत्थर पर लकीर करने वाले हैं, ISRO पर देश को गर्व है

VIDEO: मोदी के भाषण के बाद भावुक हुए ISRO चीफ सिवन, पीएम ने गले लगाकर थपथपाई पीठ

देश ने बढ़ाया ISRO का हौसला, सोशल मीडिया पर बोले लोग- 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में...'

ISRO में PM से बच्चे ने पूछा राष्ट्रपति कैसे बनें, Modi ने दिया अनोखा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget