एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले गैर कांग्रेसी नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो गैर कांग्रेसी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने अपने नाम सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहे है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा दिनों तक पीएम बने रहने का रिकॉर्ड है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 2269 दिनों से लगातार पीएम बने हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले गैर कांग्रेसी अटल बिहारी बाजपेयी सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. अटल बिहारी बाजपेयी लगातार 2,268 दिन तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम यह नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस तरह नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर रिकॉर्ड बना लिया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले गैर कांग्रेसी नेता बन गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 2269 दिन से लगातार प्रधानमंत्री बने हुए हैं.  मोदी का कार्यकाल 26 मई 2014 से शुरू हुआ जो अब तक लगातार जारी है. आपको बता दें साल 2014 में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र में आई थी और नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ग्रहण की थी. उनका पहला कार्यकाल 2019 में खत्म हुआ और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करते हुए फिर से सत्ता में लौटी. साथ ही नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने, इस तरह नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर 2269 दिनों से लगातार इस पद पर काबिज है.

गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे ज़्यादा समय तक पीएम पद काबिज रहने के लिए दूसरे नंबर पर बीजेपी के ही अटल बिहारी वाजपेई आते हैं. अटल बिहारी वाजपेई 19 मार्च 1998 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने तो लगातार 22 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री बने रहे. अटल बिहारी वाजपेई का पहला कार्यकाल 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 तक का रहा, जबकि दूसरा कार्यकाल 13 अक्टूबर से 22 मई 2004 तक रहा.

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ तब से लेकर अब तक देश को 15 प्रधानमंत्री मिले हैं. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है. जवाहरलाल नेहरू 6130 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री रहे.

नेहरू के बाद इंदिरा गांधी देश की दूसरी सबसे ज्यादा समय तक देश की प्रधानमंत्री पद पर काबिज रही. वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर भी अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करा चुकी है. इंदिरा गांधी 5829 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर काबिज रही. वह 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक यानी 11 साल 59 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री बनी रही. इसके बाद दूसरी बार 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री पद पर काबिज रही.

इंदिरा गांधी के बाद डॉ मनमोहन सिंह का नंबर आता है, वे तीसरे सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहने वाले नेता हैं. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक यानी 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे उनके नाम 3656 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है.

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी नेता है जो लगातार दो बार स्पष्ट बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री बने हैं. इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैर कांग्रेसी नेता के तौर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

मुंबई पुलिस ने दिया रिया का साथ, परिवार को मुंबई पुलिस की जांच पर नहीं था भरोसा : सुशांत के पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget