एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का दावा- गरीबों के लिए जितना काम पिछले 6 साल में हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ

रेहड़ी पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ की शुरुआत की है.मोदी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ‘स्वनिधि योजना’ से जुड़ने वाले रेहड़ी पटरी वाले लोग का जीवन आसान बन सके और उन्हें मूलभूत सुविधायें मिल सकें.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में पिछले छह साल में गरीबों के लिए जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मध्‍य प्रदेश के रेहड़ी पटरी वालों के साथ ‘स्‍वनिधि संवाद’ में कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक देशवासी का जीवन आसान हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में गरीबों की बात तो बहुत हुई है, लेकिन गरीबों के लिए जितना काम पिछले छह साल में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. हर वह क्षेत्र, हर वह सेक्टर जहां गरीब, पीड़ित, शोषित और वंचित अभाव में था, सरकार की योजनाएं उसका संबल बनकर आईं.’’

सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ की शुरुआत की

कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ की शुरुआत की है. मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का मकसद है कि रेहड़ी पटरी वाले लोग नई शुरुआत कर सकें, अपना काम फिर शुरू कर सकें, इसके लिए उन्हें आसानी से पूंजी मिल सके तथा उन्हें अधिक ब्याज देकर पूंजी न लानी पड़े.

उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना में तकनीक के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की गई है कि रेहड़ी पटरी वाले साथियों को कागज जमा कराने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी. आप कॉमन सर्विस सेंटर, नगर पालिका कार्यालय या बैंक में जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. ’’

 ‘स्वनिधि योजना’ में गरीबों को क्या लाभ मिलेगा?

मोदी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ‘स्वनिधि योजना’ से जुड़ने वाले रेहड़ी पटरी वाले लोग का जीवन आसान बन सके और उन्हें मूलभूत सुविधायें मिल सकें. उन्होंने कहा, ‘‘रेहड़ी-पटरी या ठेला लगाने वाले भाई-बहनों के पास उज्ज्वला का गैस कनेक्शन है या नहीं, उनके घर बिजली कनेक्शन है या नहीं, वे आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं या नहीं, उन्हें बीमा योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, उनके पास पक्की छत है या नहीं, ये सभी बातें देखी जाएंगी.’’

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि देश का गरीब कागजों के डर से पहले बैंक में जाता तक नहीं था , लेकिन अब जनधन योजना के माध्यम से 40 करोड़ से अधिक लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए हैं तो उन्हें आसानी से ऋण, आवास योजना का लाभ और आर्थिक मदद मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
LLB कोर्स पांच साल के बजाय चार साल का करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
LLB कोर्स पांच साल के बजाय चार साल का करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
MATRIZE-IANS Opinion Poll: ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी बजा रहा ओपिनियन पोल, चौंका रहे आंकड़े
MATRIZE-IANS Opinion Poll: ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी बजा रहा ओपिनियन पोल, चौंका रहे आंकड़े

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget