एक्सप्लोरर

Vaccination Record: पीएम मोदी बोले- जन्मदिन आएंगे-जाएंगे, लेकिन कल का दिन दिल को छू गया

देश में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए टीके की 2.50 करोड़ से ज्यादा खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया.

Vaccination Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा में स्वास्थ्य कर्मचारियों और कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल मेरा जन्मदिन था, लेकिन आप सभी ने इस दिन को खास बना दिया. पीएम मोदी ने कहा कि देश में कल रिकार्ड टीकाकरण हुआ है. जन्मदिन तो आएंगे और जाएंगे, लेकिन कल के दिन ने मेरे दिल को छू लिया है. कल देश में वैक्सीन की रिकॉर्ड 2.5 करोड़ से ज्यादा डोज़ दी गईं.

कल का दिन मेरे लिए भावुक कर देने वाला था- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, प्रशासन से जुड़े लोगों की भी सराहना करना चाहता हूं. आप सभी के प्रयासों से कल भारत ने एक ही दिन में ढाई करोड़ से भी अधिक लोगों को वैक्सीन देने का रिकॉर्ड बनाया है. जन्मदिन तो बहुत आए और बहुत गए, लेकिन मैं मन से हमेशा इन चीजों से अलिप्त रहा हूं. इन चीजों से मैं दूर रहा हूं. लेकिन मेरी इतनी आयु में कल का दिन मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला था.’’

हर किसी ने सहयोग किया, ये बड़ी बात- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’मेडिकल फील्ड के लोग, जो लोग पिछले दो साल से जुटे हुए हैं, अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना से लड़ने में देशवासियों की मदद कर रहे हैं, उन्होंने कल जिस तरह से वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाकर दिखाया है, वो बहुत बड़ी बात है. हर किसी ने इसमें बहुत सहयोग किया है. लोगों ने इसे सेवा से जोड़ा. ये उनका करुणा भाव, कर्तव्य भाव ही है जो ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा सकी.’’

देश में कल लगी कोरोना की 2.50 करोड़ से ज्यादा डोज़

देश में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए टीके की 2.50 करोड़ से ज्यादा खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया. देश में अब तक दी गई कुल खुराक मध्यरात्रि 12 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. इससे पहले दैनिक खुराक का रिकॉर्ड चीन ने बनाया था, जहां जून में 2.47 करोड़ टीके लगाए गए थे.

भारत आने वाले 5 लाख पर्यटकों को मिलेगा मुफ्त वीजा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’भारत ने अपने वैक्सीनेशन अभियान में टूरिज्म सेक्टर से जुड़े राज्यों को बहुत प्राथमिकता दी है. प्रारंभ में हमने कहा नहीं क्योंकि इस पर भी राजनीति होने लगती. लेकिन ये बहुत जरूरी था कि हमारे टूरिज्म डेस्टिनेशंस खुलें. केंद्र सरकार ने भी हाल में विदेशी पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. भारत आने वाले 5 लाख पर्यटकों को मुफ्त वीजा देने का फैसला किया गया है.’’

यह भी पढ़ें-

Shocking: बेंगलुरू में मृत मिले एक ही परिवार के 5 लोग, 9 महीने का बच्चा भी शामिल

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35 हजार 662 केस दर्ज, 23260 सिर्फ केरल से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब केरलम में बुजुर्गों को परेशान करने वालों की खैर नहीं! सरकार ने सदन में पारित किया बिल
अब केरलम में बुजुर्गों को परेशान करने वालों की खैर नहीं! सरकार ने सदन में पारित किया बिल
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget