एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी का संकल्प, कहा- देश लूटकर भागे लोग पकड़े जाएंगे

मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से चेन्नई से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गयी है. उन्होंने कहा कि सरकारी ठेकों और समाज कल्याण योजनाओं में अलग अलग तरह के बिल बनाने वाले लोग अब मुश्किल में हैं.

मदुरई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ लड़ाई के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए रविवार को जनता को आश्वासन दिया कि आर्थिक अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा. उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम के कारण ही विपक्षी पार्टियां महागंठबंधन बनाने को विवश हुई हैं.

पीएम मोदी ने बीजेपी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश को लूटने और धोखा देने वाला हर व्यक्ति चाहे वह देश में हो या विदेश में, न्याय के समक्ष खड़ा किया जाएगा.’’ प्रधानमंत्री विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे आर्थिक अपराधियों की ओर इशारा कर रहे थे. इन सभी की बैंकों के कर्ज के साथ हेराफेरी के मामलों में तलाश है और ये इस समय भारत से भाग कर अन्य देशों में रह रहे हैं.

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से मची खलबली- मोदी

पीएम मोदी ने सभा में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश को भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद से छुटकारा दिलाने के लिये प्रभावी कदम उठा रही है. मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से चेन्नई से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गयी है. उन्होंने कहा कि सरकारी ठेकों और समाज कल्याण योजनाओं में अलग अलग तरह के बिल बनाने वाले लोग अब मुश्किल में हैं.

पीएम ने विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इसी कारण (भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई के कारण) वे एक साथ जमा हो रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि इस चौकीदार को हटाने के लिये उन्हें तमाम विरोधों को त्यागकर एकजुट होना पड़ेगा. वे डर और विरोधभाव में कितना ही बड़ा समूह क्यों नहीं बना लें, नरेंद्र मोदी गरीबों के साथ पूरी ताकत से खड़ा रहेगा.’’

पीएम मोदी ने नकारात्मक ताकतों को खारिज करने की अपील की

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के युवाओं और मदुरई के लोगों से इन नकारात्मक ताकतों को खारिज करने की अपील की. उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में एम.के.स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके भी बीजेपी विरोाी गठबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रही है. स्टालिन ने पिछले महीने एक सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री पद के लिये राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया था.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, 29 जनवरी को जस्टिस बोबडे छुट्टी पर तेजस्वी को राहुल पसंद हैं, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष में एक अच्छे पीएम बनने के सभी गुण मौजूद बोर्ड परीक्षा: इस बार छात्रों के साथ अभिभावकों से भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का जाति की राजनीति पर हमला, मन की बात में पढ़ा संत रविदास का दोहा वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget