एक्सप्लोरर

बिहार में मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर पीएम मोदी का पहला बयान, बोले- 'मेरी मां को गालियां दी गईं, कभी कल्पना...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-आरजेडी की रैली में उनकी मां को गाली देने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये पूरे देश की माताओं का अपमान है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 सितंबर) को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-आरजेडी की वोटर अधिकार रैली के दौरान उनकी मां को गाली देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समृद्ध परंपरा वाले बिहार में ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा, “मां ही तो हमारी दुनिया होती है, मां ही हमारा संस्कार होती है. कुछ दिन पहले बिहार में जो हुआ, उसकी न तो मैंने कल्पना की थी, न किसी बिहार के भाई-बहन ने की होगी और न ही हिंदुस्तान के किसी नागरिक ने ऐसा सोचा होगा.”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं, जो केवल उनकी मां का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है. पीएम मोदी ने कहा, “ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं, बल्कि भारत की हर मां, बहन और बेटी का अपमान हैं. मुझे पता है, जो पीड़ा मेरे दिल में है, वही दर्द बिहार के लोगों के दिल में भी है. हर मां-बेटी के सम्मान को चोट पहुंची है.”

प्रधानमंत्री ने जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाते हुए कहा कि बिहार की परंपरा में मां का सम्मान सर्वोपरि है और ऐसे अपमानजनक शब्द सुनकर पूरे देश में आक्रोश है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां को देवता के समान दर्जा दिया गया है और इस तरह के शब्द हमारी सभ्यता और संस्कार पर हमला हैं.

पीएम मोदी ने लोगों से कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी ने आगे कहा, "मुझे पता है कि आप सभी को, बिहार की हर मां को, बिहार की हर बेटी को और बिहार के हर भाई को कितना बुरा लगा. मैं जानता हूं कि जितनी तकलीफ मुझे हुई, उतनी ही तकलीफ आपको भी हुई. जब इतनी सारी माताएं और बहनें मेरे साथ हैं, तो आज मैं यह दुख आप सबके साथ साझा कर रहा हूं, ताकि इसे मैं सहन कर सकूं."

पीएम मोदी ने कहा, "अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं. मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें इस तरह से अपमानित किया गया. हर मां अपने लगन और तपस्या से परिवार को पालती है. मां का स्थान देवी-देवताओं से ऊपर है." प्रधानमंत्री ने भावनात्मक रूप से जनता से जुड़ते हुए कहा कि बिहार की हर मां और बेटी इस घटना से आहत हुई हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले 50-55 साल से देश की सेवा की है और हमेशा महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है.

पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं के लिए भी योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों शौचालय बनवाए हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएँ चलाई हैं. जीविका योजना के तहत बिहार की माताओं और बहनों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. पीएम मोदी ने बिहार की धरती पर मां के सम्मान को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान मां के सम्मान से है और यहां गंगा मईया और कोशी मईया की पूजा का महत्व है.

ये भी पढ़ें-

ट्रंप लगाते रहे टैरिफ पर कम नहीं हुई भारत की रफ्तार! पीएम मोदी ने बताया 7.8% की विकास दर का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget