एक्सप्लोरर

एलके आडवाणी को भारत रत्न, पीएम मोदी बोले- 'राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी नहीं भुलाता'

PM Modi: पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया. उन्होंने आडवाणी से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी.

PM Modi On LK Advani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (3 फरवरी) को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया. पीएम मोदी ने एक्स पर इस घोषणा के बाद कहा कि आज देश ने अपने एक महान सपूत, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का भी निर्णय लिया है.

उन्होंने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी का ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी नहीं भुलाता है. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहा. 

पीएम मोदी ने दी बधाई
उन्होंने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. वह हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है."

प्रधानमंत्री ने कहा, "उनका सफर जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू हुआ था और उन्होंने हमारे उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक की यात्रा. उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई."

'निरंतर संघर्ष करने का फल'
पीएम मोदी ने कहा कि आडवाणी ने देश में गंदी राजनीति के दुष्चक्र को तोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया है. उन्होंने भारत के लोकतंत्र को एक पार्टी और एक परिवार की कैद से मुक्त कराने के लिए लगातार संघर्ष किया. इतना ही नहीं आडवाणी जी ने परिवारवादी विचारधारा को चुनौती देकर भारत के लोकतंत्र को सर्वसमावेशी और राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ा.उन्होंने जो निरंतर संघर्ष किया है, उन्हें आज उस तपस्या का फल मिला है. मैं उनको बधाई देता हूं.

पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर भी भारत रत्न
आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की खबर हाल ही में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कुछ दिन बाद आई. राम मंदिर आंदोलन में आडवाणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने ने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. बता दें कि हाल ही में सरकार ने बिहार के जननायक कहे जाने वाले पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था. 

यह भी पढ़ें- Lal Krishna Advani Reaction On Bharat Ratna :'भारत रत्न से सम्मानित होने पर क्या था लाल कृष्ण आडवाणी का पहला रिएक्शन,' जानिए उनकी बेटी प्रतिभा से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget