एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर निशाना, बोले- 2 मई को हार के बाद बिखर जाएगी TMC, लोग लगा रहे अटकलें

हावड़ा में पीएम मोदी ने कहा कि स्थिति ये आई गई है कि दीदी की पार्टी को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं. दीदी में अहंकार हो गया है. पश्चिम बंगाल के लोग दीदी का ये आचरण देखकर बहुत दुखी हैं.

West Bengal Elections 2021: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग अटकलें लगा रहे हैं कि 2 मई को हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बिखर जाएगी. उन्होंने कहा कि 10 साल तक 'दीदी' ने यहां जिस तरह विश्वासघात किया, उसका जवाब इस बार उन्हें बराबर बंगाल की जनता दे रही है. दीदी की तोलाबाज़, सिंडिकेट, अन्याय, अत्याचारी और हत्याचारी सरकार से हर कोई परेशान है.

पीएम मोदी ने कहा, "दीदी को बंगाल के भाई-बहन नहीं दिखाई देते, उन्हें तो बस ‘भोट’ दिखाई देता है. वो आप पर पैसा लेकर रैली में आने का इल्जाम लगाती हैं. वो आप पर पैसा लेकर ‘भोट’ देने का इल्जाम लगाती हैं. दीदी में इतना अहंकार हो गया है कि वे बंगाल के ‘भोटर’ भाई-बहनों को अपनी जागीर समझने लगी हैं. हार की हताशा में दीदी आजकल मुझ पर गालियों की बौछार कर रही हैं. बंगाल के लोग दीदी का ये आचरण देखकर बहुत दुखी हैं. देश-दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है कि बंगाल की ये कौन सी छवि दीदी प्रस्तुत कर रही हैं. आजकल दीदी को मेरे उच्चारण पर भी बहुत ऐतराज हो रहा है."

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं. स्थिति ये आ गई है कि दीदी के दल को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं. कुछ दिन पहले तक दीदी चुनाव आयोग पर, केंद्रीय वाहिनी पर पोलिंग एजेंट्स को रोकने का आरोप लगा रही थीं, अब वो खुलेआम मान रही हैं कि उनके पोलिंग एजेंट्स ही बगावत करने लगे हैं. दीदी ने गलत आरोप लगाया कि आप लोग पैसे लेकर आएं हैं. दीदी को इसकी वोट से सजा दीजिए. आप लोगों पर दीदी ने पैसे लेकर वोट देना का आरोप लगाया और आप लोगों का अपमान किया.

पीएम मोदी ने कहा, "मैं सभी सीएम और एमपी को उनके जन्मदिन के मौके पर मैं उसकी मातृभाषा में चिट्ठी लेखकर भेजता हूं. मैंने दीदी को बंगाली में चिट्ठी लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी...उन्होंने मुझे गुजराती में जवाब दिया...मुझे अच्छा लगा. मुझे पता है, मेरे बांग्ला उच्चारण में भी बहुत सारे दोष होते हैं. बावजूद इसके मैं बांग्ला शब्द, बांग्ला वाक्य बोलता हूं क्योंकि मैं बांग्ला का बहुत सम्मान करता हूं. दीदी, इसको प्रोत्साहित करना चाहिए, लेकिन वो मेरे इस प्रयास पर भी भड़की हुई हैं."

TMC उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला, ममता बनर्जी बोलीं- EC शिकायतों पर नहीं कर रहा कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget