एक्सप्लोरर

हिमाचल चुनाव के बीच पंजाब में राधा स्वामी सत्संग का दौरा कर सकते हैं PM मोदी, जानें कब है कार्यक्रम

PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब जा सकते हैं. पांच नवंबर को पीएम अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग का दौरा कर सकते हैं.

PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को अमृतसर के ब्यास में राधा स्वामी सत्संग का दौरा कर सकते हैं. बीजेपी सूत्रों ने यह जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक बुधवार को कहा गया है कि प्रधानमंत्री के समुदाय प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने की उम्मीद है. राधा स्वामी सत्संग को डेरा बाबा जयमल सिंह के नाम से भी जाना जाता है और यह अमृतसर शहर से करीब 45 किमी दूर ब्यास शहर में स्थित है. इसके देश भर में, खासकर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में काफी संख्या में अनुयायी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन हिमाचल प्रदेश में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटिंग 12 नवंबर को होगी और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है. इस सीट पर उनको कांग्रेस के चेतराम ठाकुर और आप की गीता नंद ठाकुर से टक्कर मिलेगी.

हिमाचाल में फिलहाल सत्ता में है बीजेपी

सभी राजनीतिक पार्टियां राज्य में सरकार बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं. चुनावी मुकाबले में आमने-सामने आने वाले प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) हैं. राज्य में बीजेपी सत्ता में है और पार्टी ने  2017 में  हिमाचल विधानसभा में 43 सीटें जीती थीं.

12 नवंबर को अवकाश घोषित

चुनाव के लिए 12 नवंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. वहीं, दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए यह सवैतनिक अवकाश होगा. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी वालों को मिले पक्के मकान, PM मोदी की मौजूदगी में 500 लोगों को सौंपी गई चाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
Explained: न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget