एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे में राष्ट्रपति बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता, अफगानिस्तान और वैश्विक आतंकी नेटवर्क पर होगी चर्चा

PM Modi US Visit: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन द्विपक्षीय बैठक में भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार समेत अन्य क्षेत्रों में और प्रगाढ़ता आने की संभावना है. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 सितंबर को वाशिंगटन में अपनी बैठक में मजबूत और बहुआयामी भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन द्विपक्षीय बैठक में भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे. प्रधानमंत्री की अमेरिका की यात्रा पर विदेश सचिव ने कहा- "मोदी और बाइडेन की वार्ता में रक्षा और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच कट्टरपंथ को रोकने और आतंकवाद का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है."

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की संभावना. विदेश सचिव ने आगे कहा कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति की द्विपक्षीय बैठक में अफगानिस्तान के हालात और उसके बाद की क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान कट्टपंथ, सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने पर चर्चा की जा सकती है.

श्रृंगला ने कहा कि इस द्विपक्षीय बैठक में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस भी होंगी. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति के साथ यह पहली औपचारिक बातचीत होगी. पीएम मोदी 22 सितंबर की देर रात वाशिंगटन लैंड करेंगे. अगली सुबह प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के टॉपी सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी एपल की चीफ टिम कुक और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे.    

ये भी पढ़ें: 

Rajnath Singh Speaks to Lloyd Austin: PM मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले US के रक्षा सचिव ने राजनाथ सिंह से की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पनडुब्बियों को लेकर अमेरिका-फ्रांस के बीच मतभेद, फ्रांस और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget