एक्सप्लोरर

'मेरे तीसरे कार्यकाल में...', लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का बड़ा दावा

PM Modi On Third Term: पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में भारत मंडपम सम्मेलन केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया.

ITPO Complex: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (26 जुलाई) को बड़ा दावा किया. उन्होंने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम सम्मेलन केंद्र के उद्घाटन समारोह में अपने तीसरे कार्यकाल का अनुमान जताते हुए कहा कि भारत वर्ल्ड इकोनॉमी में टॉप 3 पर होगा.

पीएम मोदी ने कहा, ''ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में एक नाम भारत का होगा. यानि तीसरे टर्म में पहली तीन इकोनॉमी में गर्व के साथ हिंदुस्तान खड़ा होगा. 2024 में हमारे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा और तेजी से बढ़ेगी. आप अपने सपने आंखों के सामने पूरे होते देखेंगे.'' पीएम मोदी के इस बयान को लोकसभा चुनाव में जीत के दावे के तौर पर देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे पहले कार्यकाल की शुरुआत भारत वर्ल्ड इकॉनमी में दसवें स्थान पर था. जब आपने मुझे काम दिया तब हम दस नंबर पर थे. दूसरे कार्यकाल में भारत दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी यही कह रही है की भारत में एक्सट्रीम पॉवर्टी भी खत्म होने की कगार पर है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी' है. आज जब हम आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो यह 'भारत मंडपम' हम भारतीयों के अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है. 

उन्होंने कहा कि कुछ हफ्तों बाद यहां जी-20 से जुड़े आयोजन होंगे. दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे. भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस 'भारत मंडपम' से पूरी दुनिया देखेगी. 

कारगिल का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए एतिहासिक है. आज कारगिल विजय दिवस है. देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था. कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं. 

ये भी पढ़ें- ITPO Complex: पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में 'भारत मंडपम' का किया उद्घाटन, कहा- नकारात्मक लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget