एक्सप्लोरर

काली फिल्म विवाद के बीच PM मोदी बोले- देश पर मां काली का आशीर्वाद बना रहे

PM Modi: देश में 'डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है. इसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था.

Kaali Movie Controversy: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'प्राकृतिक कृषि सम्मेलन' (Natural Agriculture Conference) को संबोधित किया. देशभर में काली फिल्म पर विवाद (Kaali Movie Controversy) के बीच पीएम मोदी ने कहा कि देश पर मां काली का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा. मां काली पूरे भारत की भक्ति का केंद्र है. 

'प्राकृतिक कृषि सम्मेलन' का आयोजन गुजरात के सूरत में हो रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले गुजरात में प्राकृतिक कृषि के विषय पर नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ था. इस कॉन्क्लेव में पूरे देश के किसान जुड़े थे. वहीं आज एक बार फिर सूरत में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि गुजरात किस तरह से देश के अमृत संकल्पों को गति दे रहा है.

प्राकृतिक कृषि सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'आजादी के 75 साल के निमित्त देश ने ऐसे अनेक लक्ष्यों पर काम करना शुरू किया है जो आने वाले समय में बड़े बदलावों का आधार बनेंगे. अमृत काल में देश की गति-प्रगति का आधार, सबका प्रयास की वो भावना है जो हमारी इस विकास यात्रा का नेतृत्व कर रही है.' कृषि व्यवस्था को जीवन का आधार बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा जीवन, हमारा स्वास्थ्य, हमारा समाज सबके आधार में हमारी कृषि व्यवस्था ही है. भारत तो स्वभाव और संस्कृति से कृषि आधारित देश ही रहा है. इसलिए, जैसे-जैसे हमारा किसान आगे बढ़ेगा, जैसे-जैसे हमारी कृषि उन्नत और समृद्ध होगी, वैसे-वैसे हमारा देश आगे बढ़ेगा.'

"किसानों को मुहैया कराया जा रहा है सहयोग"

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जोर देते हुए पीएम मोदी का कहना है कि प्राकृतिक खेती करने से जमीन की उत्पादकता की रक्षा होती है और ऐसा करना धरती माता की सेवा करने के जैसा होता है. उन्होंने कहा 'आप प्राकृतिक खेती करते हैं तो आप प्रकृति और पर्यावरण की सेवा करते हैं. आप प्राकृतिक खेती से जुड़ते हैं तो आपको गौमाता की सेवा का सौभाग्य भी मिलता है. परंपरागत कृषि विकास योजना के जरिए किसानों को सहयोग मुहैया कराया जा रहा है.

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'परंपरागत कृषि विकास योजना और भारतीय कृषि पद्धति कार्यक्रमों के जरिए आज किसानों को संसाधन, सुविधा और सहयोग दिया जा रहा है. इस योजना के तहत देश में 30 हजार क्लस्टर्स बनाए गए हैं. लाखों किसानों को इसका लाभ मिल रहा है.' उन्होंने डिजिटल इंडिया मिशन (Digital India Mission) की सफलता पर किसानों को आधुनिक समय के साथ बदलने की अपील करते हुए कहा, 'हमारे गांवों ने दिखा दिया है कि गांव न केवल बदलाव ला सकते हैं, बल्कि बदलाव का नेतृत्व भी कर सकते हैं.'

इसे भी पढ़ेंः
Sri Lanka Crisis: नई सरकार से थमेगा बवाल! अब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भी देंगे इस्तीफा, स्पीकर ने तारीख भी बताई

Sri Lanka Crisis: प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के निजी आवास में लगाई आग, हालात बिगड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget