एक्सप्लोरर

PM Modi Oath Taking Ceremony: जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे नरेंद्र मोदी, अपने घर में बत्ती बुझाकर अंधेरे में बैठीं थी ममता बनर्जी

TMC MP On PM Modi: देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है.

Mamata Banerjee Switched Off Lights: बीते दिन रविवार (09 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली. राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य कार्यक्रम में विपक्ष की ओर से सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखाई दिए. विपक्ष लगातार उनके पीएम बनने को लेकर आलोचना कर रहा है. इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की आलोचना की.

उन्होंने तो यहां तक दावा किया है कि जिस समय पीएम मोदी का शपथ ग्रहण हो रहा था उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने अपने घर की सभी लाइटें बंद कर दी थीं और वो अंधेर में बैठीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टीएमसी सांसद सगारिका घोष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनादेश खो दिया, फिर भी प्रधानमंत्री बने हैं.

‘मोदी को हटाकर बीजेपी के किसी दूसरे नेता को देना चाहिए मौका’

टीएमसी सांसद ने कहा, “नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मना रहे सभी लोगों के लिए भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संदेश. उन्होंने अपने सारे लाइट बंद कर दिए और पूरे तथाकथित "समारोह" के दौरान अंधेरे में बैठी रहीं, क्योंकि "प्रधानमंत्री" ने जनादेश खो दिया है और लोगों ने उन्हें नकार दिया है: वाराणसी में लगभग हार गए, अयोध्या में हार गए, पूरी तरह से खुद पर केंद्रित अभियान के बावजूद बहुमत नहीं पा सके. मोदी को बदला जाना चाहिए. बीजेपी को एक नया नेता चुनने दें.”

ममता बनर्जी ने किया शपथ ग्रहण का वहिष्कार

इससे एक दिन पहले रविवार को सागरिका घोष ने कहा था कि वह राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी. पत्रकार से नेता बनीं सागरिका ने कहा था, "विपक्ष मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की "नैतिक वैधता" को स्वीकार नहीं करता है."

वहीं, 8 जून को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घोषणा की थी कि वह इस समारोह का बहिष्कार करेंगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी तो ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे (न्योता) नहीं मिला है, न ही मैं जाऊंगी."

ये भी पढ़ें: शपथ लेने के एक दिन बाद ही चलीं मंत्रिपद से इस्तीफे की खबरें, जानें केरल के इकलौते बीजेपी सांसद सुरेश गोपी का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget