एक्सप्लोरर

PM मोदी की मां पर टिप्पणी से मचा बवाल! असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर हमला, कहा-'बिहार की जनता...'

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस रैली में पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद गहराते जा रहा है. इस बीच असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है.

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की एक रैली में पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. इसको लेकर बवाल मच गया. इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बयान दिया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कभी नहीं सोच सकते है कि गांधी परिवार के अलावा कोई और प्रधानमंत्री बन सकता है. पीएम मोदी ने उनके अहंकार को तोड़ दिया है. 11 साल से सरकार चलाया है. विश्व के नेता बने हैं. आज जापान और चीन में जैसा स्वागत होता है, ये लोग कभी सोच भी नहीं सकते हैं. अब ये पीएम मोदी की स्वर्गवासी मां के बारे में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. माफी मांगना तो दूर की बात, ये लोग उस बयान का राजनीतिकरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता चुनाव में जवाब देगी.

हिमंत बिस्वा सरमा ने अरशद मदनी के बयान पर कहा कि मदनी ने एक बात का खुलासा कर दिया है कि कांग्रेस के टिकट के पीछे उनकी राय भी होती थी. पता नहीं कितना लोगों का टिकट भी काट चुका है. असम में मदनी को नहीं मानते हैं. भाजपा आने के बाद मदनी हीरो से जीरो बन गया है. असम को इस्लामिक स्टेट बनाने की सोच के खिलाफ हम काम कर रहे हैं. मदनी की सोच के खिलाफ हम काम कर रहे हैं. बता दें कि मदनी ने दावा किया था कि उन्होंने एक बार सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को चुनाव टिकट देने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखा था. 

महुआ मोइत्रा के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी  की थी. उन्होंने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को पश्चिम बंगाल के नदिया में अवैध घुसपैठ से जुड़े सवाल पर अमित शाह के खिलाफ कहा था कि मेरा उनसे सवाल है.वह सिर्फ कहे जा रहे हैं घुसपैठिया घुसपैठिया घुसपैठिया. हमारा जो बॉर्डर है, उसकी रखवाली जो एजेंसी कर रही है, वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है. अगर भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है. अगर दूसरे देश के लोग रोजाना सौ, हजार और लाखों की संख्या में घुसपैठ कर रहे हैं और हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीनें छीन रहे हैं, तो पहले आपको अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए. इस बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह वीडियो ही उनकी मानसिकता बताता है. इसके आगे कुछ बोलने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Noor Jahan Story: मुगल काल की वो बेगम, जिसने तोड़ी हरकम की परंपरा, बहादुर इतनी कि चीता मार गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget