एक्सप्लोरर

PM Modi Meets Sandeshkhali Victims: प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं तो क्या बोलीं संदेशखाली की वो पीड़ित महिलाएं, जानें

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान संदेशखाली की उन महिलाओं से मुलाकात की, जिन्होंने टीएमसी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (6 मार्च) को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की. पीएम मोदी से पीड़ित महिलाओं की क्या बातचीत हुई, इस बारे में एक पीड़िता ने बताया है.

पीएम मोदी से क्या बोलीं संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर संदेशखाली की एक पीड़िता ने बताया, ''पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए हमने उन्हें हर किसी पर हो रहे अत्याचार के बारे में खुलकर बताया. हमने प्रधानमंत्री को बताया कि कैसे हमारे साथ अत्याचार किया गया... उन्होंने हमें मदद का आश्वासन दिया...'' 

'हमने मुख्यमंत्री को वोट देकर जिताया लेकिन...'

महिला ने कहा, ''हमने मुख्यमंत्री को वोट देकर जिताया लेकिन उन्होंने हमारा अपमान किया... उन्होंने हमसे बात तक नहीं की... पीएम मोदी से बात करके हमें बहुत अच्छा लगा... हमने उनसे यहां केंद्रीय बल तैनात करने का अनुरोध किया क्योंकि हमें राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है."

PM मोदी से बात करते हुए भावुक हो गईं महिलाएं

पीएम मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में अपनी रैली के बाद इन महिलाओं से मुलाकात की. संदेशखाली की महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों पर यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. शेख की गिरफ्तारी के लिए महिलाओं ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी किया था. बीजेपी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी को अपनी समस्याएं बताते हुए महिलाएं भावुक हो गईं और प्रधानमंत्री ने पिता की तरह धैर्यपूर्वक बात सुनी. पीएम मोदी ने उनके दर्द को समझा.

संदेशखाली को लेकर पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला

इससे पहले बारासात में बीजेपी के ‘नारी शक्ति वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी ने संदेशखाली के मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि संदेशखालि का ज्वार पूरे पश्चिम बंगाल में फूटेगा, जहां नारी शक्ति लोकसभा चुनाव में टीएमसी को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

पीएम मोदी ने कहा कि संदेशखालि में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है और इससे हर किसी का सिर शर्म से झुक गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी नीत सरकार राज्य की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है जबकि उसे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक में झटका लगा है.

(भाषा से भी इनपुट)

यह भी पढ़ें- Sandeshkhali Case में CBI ने फिर दर्ज कीं 3 अलग-अलग FIR, 1 TMC के शेख शाहजहां के खिलाफ भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget