एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद बड़े एक्शन की तैयारी! नेवी के बाद अब IAF चीफ ने की पीएम मोदी से मुलाकात

पीएम मोदी ने आज भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान पिछले 10 दिनों से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है.

PM Modi Meets IAF Chief: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वायुसेना प्रमुख एपी सिंह रविवार दोपहर को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. यहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी. इससे पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. मौजूदा समय में यह मुलाकातें काफी अहम हैं. खास तौर पर यह तब और भी अहम हो जाती है जब पाकिस्तान बीते 10 दिनों से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है.

पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की बैठक

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर शिकंजा कसा हुआ है. इस आतंकवादी हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी. आतंकवादी हमले के बाद पूरी स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी. इस दौरान सरकार ने सेना को स्थिति से निपटने के लिए खुली छूट देने का निर्णय लिया था.

बीते दस दिनों से गोलीबारी कर रहा है पाकिस्तान

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों पर शिकंजा कस दिया है. इससे तिलमिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान बीते दस दिनों से नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी कर रहा है. इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री और वायु सेना प्रमुख के बीच हुई मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 3-4 मई की रात के दौरान भी फायरिंग की गई. इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है. भारतीय सेना ने तुरंत और सटीक रूप से इसका जवाब दिया.

भारतीय सेना से जुड़े संस्थानों पर हो रहा साइबर अटैक

पाकिस्तान जहां एक ओर लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वह भारतीय सेना से जुड़े संस्थानों पर साइबर अटैक भी कर रहा है. पाकिस्तान अभी तक भारतीय सेना से जुड़े शिक्षण संस्थानों, मेडिकल संस्थानों एवं वेलफेयर से जुड़ी वेबसाइट पर साइबर अटैक कर चुका है. हालांकि, पहले से सतर्क साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के इरादों को विफल कर दिया.

ये भी पढ़ें-

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी अफसर विनय नरवाल के पिता का बड़ा बयान, बोले- आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget