एक्सप्लोरर

'शी जिनपिंग के साथ मीटिंग का इंतजार', चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मिलने के बाद बोले PM मोदी

PM Modi Meets Wang yi: चीन ने भारत के साथ आर्थिक संबंधों को बेहतर करने के संकेत दिए हैं. पीएम मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने पर चर्चा की.

भारत दौरे पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार (19 अगस्त 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने भारत-चीन के रिश्तों में सुधार को लेकर पीएम मोदी से बात की. विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के निमंत्रण पर चीन-भारत सीमा पर 24वीं विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के लिए भारत आए हैं. उन्होने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की है. प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आभार व्यक्त किया और अपनी स्वीकृति व्यक्त की.

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर कहा कि विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई. उन्होंने कहा, "पिछले साल कजान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मेरी मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में सुधार हुआ है. मैं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान तियानजिन में होने वाली हमारी अगली मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं."

भारत-चीन आर्थिक संबंध होंगे बेहतर

चीन ने आर्थिक संबंधों को बेहतर करने का संकेत देते हुए भारत को उसकी प्रमुख व्यापारिक चिंताओं, खासकर रेयर अर्थ और फर्टिलाइजर के आयात से जुड़ी चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को बताया है कि बीजिंग भारत की तीन प्रमुख चिंताओं रेयर अर्थ, फर्टिलाइजर और सुरंग खोदने वाली मशीनों का समाधान कर रहा है.

चीन ने अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी के जवाब में रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और ट्रेड वॉर में इस वस्तु का इस्तेमाल सौदेबाजी के तौर पर कर रहा है. इसका असर उन अन्य देशों पर भी पड़ा है, जो चीनी आयात पर निर्भर हैं. रेयर अर्थ मैग्नेट का इस्तेमाल कई तरह की हाई-टेक एप्लीकेशन में किया जाता है, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान और इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर बड़े पैमाने के औद्योगिक उपकरण शामिल हैं.

SCO समिट के लिए चीन जाएंगे पीएम मोदी

NSA अजित डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत के दौरान साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले SCO समिट में शामिल होंगे. इस दौरान डोभाल ने कहा कि भारत-चीन संबंधों में नई ऊर्जा और गति देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा बेहद महत्वपूर्ण होगा.

ये भी पढ़ें : 'अब राहुल गांधी भी माफी मांगें', CSDS डायरेक्टर संजय कुमार ने डिलीट की महाराष्ट्र चुनाव डेटा से जुड़ी पोस्ट तो BJP ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget