एक्सप्लोरर

गोवा के CM पर्रिकर की खैरियत पूछने लीलावती अस्पताल पहुंचे PM मोदी

पीएम मोदी अग्नाशय (pancreas) की बीमारी का इलाज करवा रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे. दी शाम में 15 मिनट तक अस्पताल में रहे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस थे.

मुम्बई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का हालचाल जानने के लिए लीलावती अस्पताल गये जहां उनकी अग्नाशय (pancreas) की बीमारी का इलाज चल रह है.

बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मोदी शाम में 15 मिनट तक अस्पताल में रहे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस थे.’’

सामान्य हैं पार्रिकर के हालात

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है और डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है. ये जानकारी उनके करीबी सूत्र ने दी. पणजी में उनके कार्यालय ने भी एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री राज्य विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे जो 19 फरवरी से शुरू होने वाला है.

बयान में कहा गया, “अग्नाशय में सूजन की परेशानी झेल रहे मुख्यमंत्री का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया जा रहा है और उन्हें किसी तरह की सर्जरी करवाने को नहीं कहा गया है. वह 19 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे.’’ पर्रिकर का इलाज बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ पी जगन्नाथ की देखरेख में चल रहा है.

सूत्रों ने बताया, ‘‘पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक है. उन्होंने कल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ क्रिकेट मैच भी देखा. फिलहाल उन्हें तरल भोजन दिया जा रहा है.’’ सूत्रों ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में मुख्यमंत्री का चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है और उन्हें छुट्टी देने के संबंध में देर दिन में फैसला किया जाएगा.

शुरुआत में उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया था, जहां से उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. 62 साल के पर्रिकर ने बीते बुधवार की रात पेट में दर्द की शिकायत की थी और मेडिकल जांच के लिए GMCH गए थे. चेक-अप के बाद आगे के इलाज से जुड़ी जांच के लिए वे हवाई जहाज से मुंबई गए.

पर्रिकर के अग्नाशय में सूजन हैं. अग्नाशय (पेनक्रियाज) खाने को पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और खाने को पचाने के लिए पाचक रस का निर्माण करता है. यह रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget