एक्सप्लोरर

J&K के नेताओं के साथ पीएम की बैठक में परिसीमन पर बनी आम सहमति, प्रधानमंत्री बोले- हमें कश्मीर की चिंता है

इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने चर्चा में आए सभी दलों प्रतिनिधियों की बात सुनी. उन्होंने सभी नेताओं को अपनी बात रखने का मौका दिया. पीएम ने बैठक में खुलकर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना की.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के विकास कार्यों की समीक्षा की. साथ ही जम्मू कश्मीर में चुनाव व्यवस्था बहाल हो उसके लिए परिसीमन को लेकर सभी दलों के साथ एक आम राय पर सहमति तैयार की गई.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के सभी आठ दलों के नेताओं की बात सुनी. सभी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया. इस दौरान एक बार फिर पीडीपी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान का राग अलापते हुए कहा जम्मू कश्मीर के लिए पाकिस्तान से भी बात की जाए.

बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में किए गए कार्यों और ला केंद्रीय योजनाओं के जरिए लाभ पाने वालों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत की. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के सौहार्दपूर्ण माहौल और विचारों के खुलकर आदान-प्रदान की सराहना की. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि परिसीमन तेज गति से होना चाहिए ताकि चुनाव हो सकें और जम्मू-कश्मीर को एक चुनी हुई सरकार मिले जो जम्मू-कश्मीर के विकास पथ को ताकत दे.

पीएम ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं से कहा कि कश्मीर के लोगों, खासकर युवाओं को जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक नेतृत्व देना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनकी आकांक्षाएं पूरी हों. प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया.  उन्होंने सभी नेताओं से जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए मिलकर काम करने और युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने का आग्रह किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर ने पारदर्शिता के साथ-साथ विकास को बढ़ावा देने के साथ एक लंबा सफर तय किया है. जम्मू-कश्मीर में व्यक्तिगत लाभार्थी केंद्र सरकार की योजनाओं में लगभग 90% लाभ हासिल की गई है. कई प्रमुख सड़क परियोजनाएं, दो नए एम्स, 7 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में 4.5 लाख नौकरियों के सृजन के साथ औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए 28,400 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ नई औद्योगिक नीति को अधिसूचित किया गया है. अमित शाह ने जोर देकर कहा कि परिसीमन अभ्यास और शांतिपूर्ण चुनाव संसद में किए गए वादे के अनुसार राज्य का दर्जा बहाल करने में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं.

बैठक में फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, कविंदर गुप्ता, मुजफ्फर हुसैन बेग, निर्मल सिंह, तारा चंद, मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, सजाद गनी लोन, रविंदर रैना, गुलाम अहमद मीर, मोहम्मद युसूफ तारिगामी और भीम सिंह ने बैठक में भाग लिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा, एनएसए अजीत डोभाल, राज्य मंत्री (पीएमओ) जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए.

J&K पर PM संग हुई बैठक, उमर अब्दुल्ला बोले- एक मीटिंग से नहीं घटेगी दिल्ली और दिल की दूरी, पाक से बातचीत को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget