एक्सप्लोरर

'आपका एक-एक वोट मेरी शक्ति बढ़ाएगा'- हिमाचल में मतदान से पहले पीएम मोदी का जनता के नाम खत

Himachal Elections: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है. इससे पहले पीएम मोदी ने जनता के नाम खत लिखा है.

PM Modi Letter To Himachal Voters: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को पत्र लिखा है. प्रधानमंत्री मोदी का यह पत्र राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर बांटा जाएगा, ताकि हिमाचल के हर मतदाता को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश मिल सके. हिमाचल के हर मतदाता तक पहुंचने के लिए बीजेपी नेतृत्व ने हर घर तक पहुंचने की जिम्मेदारी बीजेपी मंडल प्रभारी को सौंपी है और इसके लिए जिला स्तर पर समन्वय किया जा रहा है. चलिए अब आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में क्या लिखा है.

'हिमाचल की सेवा करना मेरा दायित्व है'

पीएम मोदी ने लिखा, इस समय जब आप हमारी देवभूमि के भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण मत देने जा रहे हैं, मैं आपको आपके अनवरत आशीष और प्रेम के लिए नमन करना चाहता हूं. हिमाचल एक ऐसी अलौकिक भूमि है जिसके एक बार भी दर्शन करने वाला व्यक्ति आजीवन इसकी आभा को अनुभव करता है. मुझे तो आप सबके बीच कई बार रहने का सौभाग्य मिला है. इस ऋण को उतारने के लिए हिमाचल की अनवरत सेवा करना मेरा आजीवन दायित्व है."

'बीजेपी हिमाचल को आध्यत्म और संस्कृति की धरती मानती है'

प्रधानमंत्री ने पत्र में आगे कहा, "बीजेपी हिमाचल प्रदेश को भारत की आस्था, आध्यात्म और संस्कृति की धरती मानती है. इसीलिए, हिमाचल की सेवा में बीजेपी सरकार की अटूट आस्था रही है. हिमाचल के युवाओं ने देश की सेवा और सुरक्षा में अदम्य साहस के साथ असंख्य बलिदान दिए हैं. इसलिए, बीजेपी के लिए हिमाचल प्रदेश की सेवा भारत माता की सेवा का एक और माध्यम है."

पीएम मोदी ने पत्र में किया डबल इंजन सरकार का जिक्र

केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी की सरकार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते सालों में पूरे प्रदेश और विशेषकर दशकों से उपेक्षित हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए डबल इंजन सरकार ने तेजी से काम किया है. मैं इस विकास अभियान को हिमालय के शिखर की तरह ही गगनचुंबी ऊंचाई तक पहुंचते देखना चाहता हूं. मेरा आप सबसे विशेष आग्रह है कि देवभूमि के विकास की इस यात्रा को आने वाले वर्षों में ऐसे ही जारी रहने दें. ये आग्रह इसलिए भी है क्योंकि जब 2014 में मैं केंद्र सरकार में आया और यहां दूसरे दल की सरकार थी, तो उसने केंद्र की योजनाओं को आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया. जब हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनी तो फिर विकास का तेज सिलसिला शुरू हुआ. इस सिलसिले को रुकने नहीं देना है."

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की योजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में कई योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, "आपने देखा है कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश की माताओं-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए उज्ज्वला योजना, शौचालयों का निर्माण, और हर घर जल पहुंचाने जैसे कितने ही अभियान तेजी से आगे बढ़ाए गए. इन प्रयासों का परिणाम भी मिल रहा है. आज पहाड़ पलायन और परेशानी की जगह प्रगति और पर्यटन के केंद्र बन रहे हैं. हिमाचल में किसानी और बागवानी के इनफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास किया जा रहा है, और उद्योगों के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम हो रहा है."

'हिमाचल में कमल का फूल खिलेगा'

हिमाचल के मतदाताओं को लिखे पत्र में पीएम मोदी बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे. उन्होंने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि पिछली बार की तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद बीजेपी को मिलेगा और एक बार फिर से हिमाचल में कमल का फूल खिलेगा. कमल के फूल को दिया गया आपका एक-एक वोट सीधे मेरी शक्ति बढ़ाएगा. मैं इस बार भी आपसे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार के प्रयोग का आग्रह करता हूं."

ये भी पढ़ें- Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में BJP की वापसी को लेकर चार ओपिनियन पोल्स में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा, यहां देखें पोल ऑफ पोल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget