एक्सप्लोरर

SCO Summit: पीएम मोदी एससीओ समिट के लिए उज्बेकिस्तान पहुंचे, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Uzbekistan SCO Summit: उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है. उज्बेकिस्तान एससीओ का मौजूदा अध्यक्ष है. 

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ समिट में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान पहुंच गए हैं. उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव और अन्य अधिकारियों ने समरकंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी (PM Modi) का स्वागत किया. इसके साथ ही एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी उच्च पदस्थ अतिथि उज्बेकिस्तान पहुंच गए हैं. एससीओ (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक 15-16 सितंबर को समरकंद (Samarkand) में होगी.

शंघाई शिखर सम्मेलन (एससीओ) में भाग लेने के लिए समरकंद रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को बयान भी जारी किया था. जिसमें पीएम ने कहा कि वह समूह के अंदर मौजूदा मुद्दों, विस्तार और सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरानी नेता इब्राहिम रईसी सहित अन्य नेताओं के साथ एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर वहां का दौरा कर रहे हैं. उज्बेकिस्तान एससीओ का मौजूदा अध्यक्ष है. 

इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

एससीओ समिट में पीएम मोदी रूस के राष्ट्र्पति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक और ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे. पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ किसी द्विपक्षीय बैठक या मुलाकात और पाकिस्तानी पीएम से मिलने पर अभी तक विदेश मंत्रालय ने कुछ नहीं कहा है.

शुक्रवार 16 सितंबर को भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे के बाद एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक होगी. पीएम मोदी का समरकंद दौरा करीब 24 घंटे से भी कम वक्त का होगा. पीएम मोदी कल रात 10:15 बजे यानि अपने जन्मदिन की तारीख 17 सितंबर की शुरुआत से पहले दिल्ली लौट आएंगे. 

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, "एससीओ शिखर सम्मेलन में, मैं मौजूदा, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के विस्तार एवं संगठन के भीतर बहुआयामी और परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने के लिए विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हूं." उन्होंने कहा, "उज्बेक अध्यक्षता में व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के लिए कई निर्णय लिए जाने की उम्मीद है."

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि वह राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से मिलने को भी उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, "मुझे 2018 की उनकी भारत यात्रा याद है. उन्होंने 2019 में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में भी भाग लिया था. इसके अलावा, मैं शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करूंगा."

ये भी पढ़ें- 

SCO समिट में शामिल होंगे PM मोदी, विदेश मंत्रालय ने बताया किन नेताओं से होगी मुलाकात, क्या रहेगा एजेंडा

SCO शिखर बैठक: समरकंद में PM Modi के भव्य स्वागत की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
Ram Mandir Donation Row: 'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
Explained: महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ने वाली है! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?
महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ेगी! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget