एक्सप्लोरर

ASEAN-India Summit: पीएम मोदी इंडोनेशिया के लिए हुए रवाना, कहा- आसियान के नेताओं के साथ चर्चा को लेकर उत्सुक

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को जी-20 शिखर सम्मेलन के देखते हुए छोटा रखा गया है. पीएम गुरुवार शाम को वापस लौट आएंगे.

ASEAN-India Summit: पीएम मोदी बुधवार (6 सितंबर) को इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इंडोनेशिया जाने से पहले पीएमओ ने प्रधानमंत्री का बयान जारी किया. 

इसमें पीएम मोदी ने कहा कि मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर आसियान संबंधी बैठकों में भाग लेंने के लिए जकार्ता जा रहा हूं. पीएम ने आगे कबा कि मैं आसियान के नेताओं के साथ भारत की साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं. जो अब अपने चौथे दशक में प्रवेश कर चुकी है. 

पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आसियान के साथ जुड़ाव भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. पिछले साल हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी से हमारे संबंधों में नई गतिशीलता आई है. इसके बाद पीएम 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे. 

उन्होंने कहा कि ये मंच खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित क्षेत्र के लिए महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करता है. मैं इन वैश्विक चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग उपायों पर अन्य ईएएस नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं. 

पिछले साल की इंडोनेशिया की यात्रा को किया याद

पिछले साल बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया की अपनी यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा से आसियान क्षेत्र के साथ भारत के संबंध और गहरे होंगे. जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए पीएम की जकार्ता यात्रा को संक्षिप्त रखा गया है. 

ये है पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे जकार्ता पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 7 बजे वह आसियान भारत शिखर सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे और शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 8:45 बजे वह पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 

गुरुवार शाम को होगी वापसी

इस बैठक के तुरंत बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम लगभग 6:45 बजे दिल्ली में उतरेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 8 सितंबर को दिल्ली में 3 देशों के राष्ट्रअध्यक्षों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक भी शामिल है. 

बता दें कि, इंडोनेशिया आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. आसियान में भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश संवाद भागीदार हैं. 

ये भी पढ़ें- 

G20 समिट की मेजबानी के लिए दिल्ली सजी, नटराज की प्रतिमा से लेकर सड़कों पर की गई पेंटिंग्स में दिखी भारत की झलक, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget