एक्सप्लोरर

अब सिंगापुर भी इस्तेमाल करेगा RuPay और BHIM एप, दोनों देशों के बीच बढ़ेगी डिजिटल फ्रेंडशिप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर कल यहां पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी मुलाकात की.

नई दिल्ली: अब सिंगापुर में रह रहे भारतीय भी भारत की RuPay और BHIM जैसी मोबाइल भुगतान एप इस्तेमाल करेंगे. भारत और सिंगापुर के बीच आज निवेश और डिजिटल साझेदारी बढ़ाने पर बातचीत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच. लूंग के साथ मुलाकात कर व्यापार, निवेश, संपर्क साधन और तकनीक के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है. दोनों देशों के बीच आठ समझौतों का आदान-प्रदान हुआ है.

कल पीएम मोदी ने RuPay, BHIM और UPI-आधारित रेमिटेन्स एप सिंगापुर में लॉन्च की थी. यानी अब सिंगापुर में रह रहे भारतीय और पर्यटक इन तीन एप्स का इस्तेमाल करके मोबाइल भुगतान और अन्य ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. इसका सीधा मतलब ये है कि सिंगापुर में रहे रहे भारतीय इन एप्स से अपने घर पैसा भेज सकते हैं.

इसको लेकर आज पीएम मोदी ने कहा, ‘’RuPay, BHIM और UPI-आधारित रेमिटेन्स एप का सिंगापुर में कल शाम अंतर्राष्ट्रीय लॉन्च डिजिटल इंडिया और हमारी भागीदारी की नवीनता की भावना को दर्शाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कल शाम सिंगापुर की महत्वपूर्ण कंपनियों के सीईओ के साथ राउंड टेबल पर मुझे भारत के प्रति उनके विश्वास को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई है.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’भारत और सिंगापुर के बीच एयर ट्रेफिक तेजी से बढ़ रहा है. दोनों पक्ष जल्द ही द्विपक्षीय एयर सर्विसेज़ एग्रीमेंट की समीक्षा शुरू करेंगे.’’

पीएम मोदी ने यह भी कहा, ‘’बार-बार होने वाले अभ्यासों और नौसैनिक सहयोग को ध्यान में रखते हुए नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक एग्रीमेंट संपन्न होने का भी मैं स्वागत करता हूं. आने वाले समय में साइबर सिक्योरिटी और आतंकवाद से निपटना हमारे सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्र होंगे.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर कल यहां पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी मुलाकात की. सिंगापुर के प्रेशिडेंशियल पैलेस इस्ताना (राष्ट्रपति का सरकारी आवास) पहुंचने पर मोदी का रस्मी स्वागत किया गया था.

मोदी और याकूब के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और सरकार के महत्वाकांक्षी कदमों के क्षेत्र में सहयोग के अवसर तलाशने पर बातचीत हुई. मोदी इससे पहले इंडोनेशिया और मलेशिया गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget