एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: पीएम मोदी दो दिनों में केरल, मध्य प्रदेश, दादरा-नागर हवेली, दमन और दीव का करेंगे दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

PM Modi Visit: पीएम मोदी मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नागर हवेली एवं दमन और दीव का दौरा करेंगे. वो इस दौरान कई कार्य़क्रम में भाग लेंगे.

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नागर हवेली एवं दमन और दीव का दौरे करेंगे. पीएम मोदी का दौरा सोमवार (24 अप्रैल) से शुरू होकर मंगलवार (25 अप्रैल) को खत्म होगा. 

पीएमओ ने बताया कि पहले दिन यानी सोमवार को पीएम मोदी मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां वो लगभग 19,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

इसके बाद पीएम मोदी मंगलवार को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वो दादरा और नागर हवेली में पीएम मोदी नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का उद्घाटन करेंगे. 

पीएम नरेंद्र मोदी का केरल में कार्यक्रम

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर रही बीजेपी की राज्य इकाई ने फेसबुक पर उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया, जिसमें कहा गया है कि विश्व नेता केरल आ रहे हैं. बीजेपी ने केरल को मिलने वाली वंदे भारत को प्रधानमंत्री का ‘विशु काइनेट्टम’ (विशु का उपहार) बताते हुए कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिसका केरल इंतजार कर रहा है. 

केरल का दौरा अहम क्यों है?

पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पार्टी यहां बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक संपर्क कार्यक्रम कर रही है. पार्टी नेताओं ने हाल में ईसाई परिवारों से मेल मुलाकात और समुदाय के कुछ पादरियों के साथ नाश्ते पर उनकी बैठकों को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अल्पसंख्यकों तक पहुंचने के बीजेपी के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है.  पार्टी का मानना है कि पीएम मोदी की यात्रा से उनके मौजूदा अभियान को गति मिलेगी और आम चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत होगी. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कांग्रेस के आरोपों के बीच बीजेपी चलाएगी 'लिंगायत मुख्यमंत्री' कैंपेन, क्या हैं इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget