एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: पीएम मोदी दो दिनों में करेंगे 3 राज्यों का दौरा, कर्नाटक में भी है ये कार्यक्रम

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से नौ अप्रैल के बीच चुनावी राज्य कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के तीन प्रमुख राज्यों का दौरा करेंगे.

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण के तीन राज्यों में दो दिनों के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी शनिवार (8 अप्रैल) और रविवार (9 अप्रैल) को चुनावी राज्य कर्नाटक सहित तेलंगाना और तमिलनाडु आएंगे. 

पीएम नरेंद्र मोदी तेलंगाना और तमिलनाडु में विभिन्न विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तो कर्नाटक में इंटरनेशनल बिग कैट कंजरवेटिव इनिशिएटिव लॉन्च करेंगे. पीएम मोदी ऐसे समय में कर्नाटक आ रहे हैं जब यहां जोर शोर से चुनावों की तैयारियां चल रही है.

पीएम मोदी का चुनावी राज्य कर्नाटक में क्या कार्यक्रम है?

पीएमओ के मुताबिक, अगले दिन नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री कर्नाटक में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वह सुबह लगभग सवा सात बजे बांदीपुर बाघ सैंक्चुरी का दौरा करेंगे. वह मुदुमलाई बाघ सैंक्चुरी में थेप्पाकाडु हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे. इस दौरान वह कर्मचारियों से संवाद भी करेंगे. 

प्रधानमंत्री 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने' पर आयोजित कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वह प्रकाशन 'बाघ संरक्षण के लिए अमृत काल का विजन', बाघ अभयारण्यों के प्रबंधन के पांचवें चक्र की सारांश रिपोर्ट जारी करेंगे, बाघों की संख्या घोषित करेंगे और अखिल भारतीय बाघ अनुमान (पांचवें चक्र) की सारांश रिपोर्ट जारी करेंगे. प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे.

पीएम मोदी किस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि पीएम मोदी तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. कर्नाटक में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और इसके बाद हैदराबाद के परेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे. 

इस समारोह में वह बीबीनगर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे. वह पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे और रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएमओ ने कहा कि इसी दिन पीएम मोदी करीब तीन बजे चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. 

पीएमओ ने क्या कहा? 

पीएम मोदी इसके बाद वह एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएमओ ने कहा कि वह कार्यक्रम के दौरान अन्य रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और हरी झंडी भी दिखाएंगे. वो चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे और चेन्नई के अलस्ट्रॉम क्रिकेट ग्राउंड में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान वह कुछ सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों का पूरा ब्लू प्रिंट, पांच हफ्तों में 45 रैलियां करेंगे खरगे, राहुल और प्रियंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget