एक्सप्लोरर

PM Modi Interview: संसद में नेहरू का नाम लेने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ये जवाब, राहुल गांधी पर पलटवार

Jawahar Lal Nehru: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, मैंने किसी के पिता जी, दादा जी, नाना जी या माता जी के लिए कुछ नहीं कहा है. मैंने देश के प्रधानमंत्री ने क्या कहा था वो कहा.

PM Modi on Jawahar Lal Nehru: संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. जिसके बाद अगले दिन पीएम मोदी ने भी संसद में राहुल और कांग्रेस को जवाब देते हुए पलटवार किया. उन्होंने जवाहर लाल नेहरू शासन की याद दिलाते हुए कई तंज भी कसे. जिसके बाद राहुल ने मीडिया से कहा कि उनके परिवार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. अब पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में इसका जवाब दिया है. 

किसी के दादा की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की बात की थी - पीएम मोदी
न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, मैंने किसी के पिता जी, दादा जी, नाना जी या माता जी के लिए कुछ नहीं कहा है. मैंने देश के प्रधानमंत्री ने क्या कहा था वो कहा और सरकारें लगातार चलती हैं. इसलिए एक प्रधानमंत्री के ये विचार थे, तब क्या स्थिति थी... आज के प्रधानमंत्री के ये विचार हैं आज क्या स्थिति है. देश का ये हक बनता है. हमें बार-बार कहा जाता है कि आप नेहरू जी का नाम लेते नहीं, अब हम ले रहे हैं तो भी मुश्किल हो रहा है. मुझे समझ नहीं आ रहा है. 

 

राहुल गांधी ने इन मुद्दों पर किया था वार
बता दें कि संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की. राहुल गांधी ने कहा कि, लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. लोगों की आमदनी पिछले कुछ सालों में लगातार कम हुई है. साथ ही राहुल ने कुछ अरबपतियों की संपत्ति में हो रहे इजाफे को लेकर भी सरकार पर तंज कसा. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को एक राजा बताया था. जिसके आगे कोई नहीं बोल सकता है. 

पीएम मोदी ने दिया था जवाब
राहुल गांधी के भाषण के बाद पीएम मोदी ने संसद में उनके तमाम हमलों पर जवाब दिया. राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि पूरा पैसा अंबानी और अडानी जैसे लोगों के पास जा रहा है. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू सरकार की याद दिलाई. पीएम ने कहा कि, जब नेहरू जी और इंदिरा गांधी की सरकार थी तो उनके समर्थक दल कहा करते थे कि ये सरकार तो टाटा-बिड़ला की सरकार है. ऐसे आरोप आज कांग्रेस हम पर लगा रही है. जो लोग इतिहास से सबक नहीं लेते वो इतिहास में खो जाते हैं. 

ये भी पढ़ें - 

UP Election: फ्री बिजली...मुफ्त सिलेंडर...किसानों का कर्ज माफ...बीजेपी-सपा-कांग्रेस ने यूपी की जनता से किए ये वादे

PM Modi Interview: पीएम मोदी ने अखिलेश पर साधा निशाना, अजय मिश्र टेनी, जवाहर लाल नेहरू और पंजाब को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget