एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए PM मोदी ने की ये बड़ी पहल, सार्क देशों के प्रमुखों ने किया स्वागत

पीएम मोदी ने कहा कि सार्क देशों के नेतृत्व को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति पर काम करना चाहिए. इसके लिए हम सबको मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करनी चाहिए.

नई दिल्लीः दुनियाभर में आतंक मचा रहे कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से मिलकर आगे आने के लिए कहा है. अब पीएम मोदी ने दक्षिण एशियाई देशों के संगठन दक्षेस (सार्क) देशों के नेताओं को एक सुझाव दिया है और एक प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव को दुनियाभर के नेताओं का समर्थन मिल रहा है और उन्होंने इसका साथ देने का भरोसा जताया है.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं प्रस्ताव रखता हूं कि सार्क देशों के नेतृत्व को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति पर काम करना चाहिए. इसके लिए हम सब मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करनी चाहिए और इस दौरान हम अपने नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए तरीकों पर बात करेंगे. उन्होंने ये भी लिखा कि एक साथ मिलजुलकर हम दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश कर सकते हैं और एक स्वस्थ ग्रह के लिए योगदान कर सकते हैं.

बता दें कि सार्क देशों में भारत के साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं. इन देशों के प्रमुखों के सामने पीएम मोदी ने प्रस्ताव रखा है कि वो वीडियो चैट के जरिए कोरोनो वायरस के खतरे के कम करने के लिए चर्चा करें. उनकी इस पहल का कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने स्वागत किया है और कहा है कि वो इस मुहिम में पीएम मोदी के साथ हैं.

सार्क देशों के कई नेताओं ने पीएम मोदी की इस पहल का स्वागत करते हुए इसका जवाब सकारात्मक दिया है. इन्हीं देशों में से एक श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने कहा है कि पीएम मोदी को इस महान पहल के लिए धन्यवाद. श्रीलंका इस चर्चा में भाग लेने के लिए तैयार है और अपने अनुभव व सीख को बांटने के लिए प्रस्तुत है. इसके अलावा अन्य सार्क सदस्यों से भी सीखने के लिए तैयार है. आइए इन कोशिशों के दौरान एकजुटता बनाएं और अपने नागरिकों को सुरक्षित रखें.

इसके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ऑली ने कहा कि मैं कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सार्क देशों के नेतृत्व द्वारा एक मजबूत रणनीति बनाने के लिए पीएम मोदी जी द्वारा उन्नत विचार का स्वागत करता हूं. मेरी सरकार हमारे नागरिकों को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए सार्क सदस्य राज्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है.

बता दें कि कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है और दुनियाभर में कोरोना वायरस से 5080 लोगों की मौत हो गई है और 62,157 लोग इस वायरस से अभी भी संक्रमित हैं. वहीं ये भी खबर है कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 81 हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
Abhijeet Dipke Detained Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget