एक्सप्लोरर

Bengaluru-Mysuru Expressway: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे से 3 घंटे का सफर सिर्फ 75 मिनट, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें खासियतें

Bengaluru-Mysuru Expressway Features: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे से राज्य के पर्यटन क्षेत्र में काफी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि इसकी वजह से ऊटी, वायनाड, कोझिकोड का सफर आसान हो जाएगा.

Bengaluru-Mysuru Expressway Inaugurated: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (12 मार्च) को बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. 118 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को बनाने में तकरीबन 8,480 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस एक्सप्रेसवे से बेंगलुरु और मैसूर के बीच के सफर का समय काफी कम हो जाएगा. अभी दोनों शहरों के बीच 3 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे से सिर्फ 75 ही लगेंगे. 

माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे कर्नाटक के विकास में बड़ा अहम किरदार अदा करेगा. इस एक्सप्रेस-वे की वजह से ऊटी, वायनाड, कोझिकोड, कूर्ग और कन्नूर जैसी जगहों के सफर आसान हो जाएगा. इससे यहां पर्यटन के क्षेत्र में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

इस एक्सप्रेसवे की खासियतें

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का निर्माण हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (HAM) के तहत किया गया है. दस लेन का यह एक्सप्रेसवे, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और राज्य की सांस्कृतिक राजधानी मैसूरु के बीच यात्रा के समय को तीन घंटे से घटाकर सिर्फ 75 मिनट कर देगा. इस एक्सप्रेसवे पर 9 मुख्य पुल, 42 छोटे पुल, 64 अंडरपास, 11 ओवरपास और चार रेल ओवर ब्रिज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की अनुमति नहीं होगी. 

इन परियोजनाओं का भी किया शिलान्यास

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के अलावा पीएम मोदी ने मैसूरु-खुशालनगर चार लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखी. 92 किमी इस राजमार्ग को करीब 4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस परियोजना से बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा का समय पांच घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 घंटे रह जाएगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

उद्घाटन करके क्या बोले पीएम

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते समय पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त हैं और मोदी, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है. कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है." 

ये भी पढ़ें-UP ULB Elections: ‘हाउस टैक्स हाफ, पानी का बिल माफ’, यूपी में निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, लगाई वादों की झड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget