एक्सप्लोरर

मेड इन इंडिया की न सिर्फ ग्लोबल डिमांड हो, बल्कि ग्लोबल एक्सेप्टेंस भी हो-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए और कोच्चि-मंगलुरू गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की. उन्होंने कहा कि नए साल पर देश को 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन दी गई हैं.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए और कोच्चि-मंगलुरू गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नया साल देश के लिए नई उपलब्धि लेकर आया है. नए साल पर देश को दो मेड इंन इंडिया कोरोना वैक्सीन दी गई हैं और इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई है. देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है और उनका योगदान हमेशा सभी याद रखेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय भारत के सामने नया लक्ष्य, नई चुनौतियां हैं और भारत उनका बखूबी सामना कर रहा है. नए दशक में क्वालिटी और माप की दिशा में नई दिशा देनी होगी. दुनिया में इस समय भारत के प्रोडक्ट्स कहां स्टैंड कर रहे हैं इसके लिए मेट्रोलॉजी का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.

ब्रांड इंडिया को क्वालिटी, क्वांटिटी दोनों पैमानों पर भरोसेमंद नाम बनाना है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें दुनिया को केवल भारतीय उत्पादों से भरना नहीं है. हमें भारतीय प्रोडक्ट्स को खरीदने वाले हर ग्राहक की उम्मीद पर खरा भी उतरना है. हमें ब्रांड इंडिया को क्वालिटी, क्वांटिटी दोनों पैमानों पर भरोसेमंद नाम बनाना है. हमे भारतीय उत्पाद खरीदने वाले हरेक का दिल जीतना है. आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने के लिए ये बेहद जरूरी है.

पीएम ने कहा कि मेड इन इंडिया की ग्लोबल डिमांड- ग्लोबल स्वीकार्यता हो, इस दिशा में बड़े प्रयास करने होंगे. आत्मनिर्भर भारत में क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर जोर होना चाहिए. हमें क्वालिटी माप के लिए विदेशी स्टैंडर्डर्स पर निर्भरता कम करनी है.

लोकल फॉर ग्लोबल पर फिर दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा कि नए दशक में भारत और उसके उत्पादों की ताकत बढ़ानी है. इसके लिए लोकल को ग्लोबल पहचान दिलाने का अभियान छेड़ने की जरूरत है. हमें अपने उत्पादों में सुधार के लिए पहचानना होगा, और इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा. नए मानकों से एक्सपोर्ट, इंपोर्ट क्वालिटी सुनिश्चित होगी. इस दशक में भारत को नई ऊंचाई देनी होगी.

रिसर्च में असीम संभावनाएं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल इनोवेशन रैंकिंग में टॉप 50 में पहुंचा है और देश में रिसर्च को लेकर असीम संभावनाएं हैं जिनके लिए मेट्रोलॉजी एक अच्छा टूल साबित हो सकता है. युवा नए दशक में नए भारत का निर्माण करेंगे और नए नए आविष्कार करेंगे. जैसा कि हमने देखा है कि ड्रोन का आविष्कार युद्ध के लिए हुआ था लेकिन आज उसके जरिए कई बड़े-बड़े काम हो रहे हैं.

PM मोदी ने ब्रांड इंडिया को मजबूत करने पर दिया जोर आज भारत दुनिया के उन देशों में है जिनके पास अपने नेविगेशन सिस्टम है. आज इसी ओर एक और कदम बढ़ा है. आज जिस भारतीय निर्देशक का लोकार्पण किया गया है. ये हमारे उद्योग जगत को क्वालिटी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा. CSIR के वैज्ञानिक देश के ज्यादा से ज्यादा छात्रों के साथ संवाद करें , कोरोना काल के अपने अनुभवों को और इस शोध क्षेत्र में किये गए कामों को नई पीढ़ी से साझा करें. इससे आने वाले कल में आपको युवा वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी. हमें ये याद रखना है कि हमारे जितने पेटेंट्स होंगे, उनकी यूटिलिटी हमारे इन पेटेंट्स की होगी. हमारी रिसर्च जितने सेक्टरों में लीड करेगी, उतनी ही आपकी पहचान मजबूत होगी. उतना ही ब्रांड इंडिया मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें

बिहार में आज से खुल गए सभी स्कूल-कॉलेज, नौ महीने बाद लौटी शैक्षणिक संस्थानों की रौनक

Corona vaccine: भारत में मंजूर 'कोवैक्सीन' और 'कोविशील्ड' में क्या है अंतर, दोनों में कौन-सी वैक्सीन बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget