एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर तिरंगा लेकर क्यों उतरे पीएम मोदी? चीन-पाकिस्तान दोनों को दिया कड़ा संदेश

Chenab Bridge Inauguration: पीएम मोदी ने आज दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया. यह पुल चिनाब नदी पर बना है और उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है.

PM Modi Jammu Kashmir Visit: पहलगाम हमले के बाद पहली बार आज (शुक्रवार, 6 जून 2025) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में हैं. यहां उन्होंने रियासी जिले में बने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी तिरंगा लहराते नजर आए. यह चीन और पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश था, जो बार-बार भारत की सीमाओं और संप्रभुता को चुनौती देते हैं.

यह पुल चिनाब नदी पर बना है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल माना जाता है. यह ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है. चिनाब ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर (लगभग 1,178 फीट) है, जो एफिल टावर से भी ऊंचा है. स्टील और कंक्रीट से बना यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि कश्मीर घाटी को शेष भारत से रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों और श्रमिकों से बातचीत की, उन्होंने इस अभूतपूर्व इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली.

भूकंप और तेज हवाओं को सहने में सक्षम चिनाब ब्रिज

यह 1,315 मीटर लंबा पुल भूकंप और तेज हवाओं को सहने में सक्षम है. यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल मार्ग का हिस्सा है और इसके चालू होने से जम्मू से कश्मीर घाटी तक की रेल कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा. 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी मिली हरी झंडी

पीएम मोदी ने आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर ट्रेन के लोको पायलट रामपाल शर्मा ने गहरी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सिर्फ एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि एक सपना है जिसे देश ने साकार होते देखा है.

रामपाल शर्मा ने कहा, “यह हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेलवे के समर्पित इंजीनियरों और कर्मचारियों ने यह असाधारण कार्य कर दिखाया. यह आसान नहीं था. यह रूट बेहद कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इंजीनियरों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने इसे मुमकिन बनाया.”

ये भी पढ़ें-

RSS chief Mohan Bhagwat: RSS चीफ मोहन भागवत ने PAK को बताया दोगला, कहा- 'भूत की तरह अभी भी पाकिस्तान के सिर पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget